Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रशांत बोस की रिहाई की मांग को लेकर माओवादियों ने 27 जनवरी को बिहार झारखंड बंद का किया एलान
    झारखंड

    प्रशांत बोस की रिहाई की मांग को लेकर माओवादियों ने 27 जनवरी को बिहार झारखंड बंद का किया एलान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाकपा माओवादियों के स्पेशल एरिया कमेटी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर 27 जनवरी को बिहार झारखंड बंद करने और प्रतिरोध दिवस मनाने का एलान किया है. प्रेस विज्ञप्ति के जरिए माओवादियों ने मांग की है कि उनके वृद्ध नेता ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो कमेटी के सचिव एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाय.

    साथ ही प्रशांत बोस और शीला मरांडी को राजनीतिक बंदी का दर्जा देकर दोनों को बिना शर्त रिहा किया जाए. माओवादियों ने मांग की है कि प्रशांत बोस और शीला मरांडी कई तरह की बीमारियों से जुझ रहे हैं. बीमारी के बावजूद उन्हें यातना दी जा रही है. राजनीतिक बंदियों को मिलने वाले अधिकार दोनों को देने की मांग माओवादियों ने रखी है.

    12 नवंबर 2021 को ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो के सचिव और एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस उर्फ किशन दा, उनकी पत्नी शीला मरांडी उर्फ शीला दी, बिरेन्द्र हांसदा उर्फ जितेन्द्र, राजू टुडू उर्फ निखिल उर्फ बाजु, कृष्णा बाहदा उर्फ हेवेन और गुरूचरण बोदरा को गिरफ्तार किया था. देशभर में 20 सालों में माओवादियों के लिए प्रशांत बोस व शीला मरांडी की गिरफ्तारी सबसे बड़ी गिरफ्तारी है. प्रशांत बोस के रैंक का कोई माओवादी न पहले देशभर में कहीं पकड़ा गया था न ही मारा ही गया था.

    साल 2004 के बाद से लगातार ईआरबी के सचिव रहे प्रशांत बोस 80 से अधिक उम्र के होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर थे. साल 2016 के बाद से प्रशांत बोस की तबीयत लगातार खराब रहती थी. इसलिए जंगल में प्रशांत बोस के लिए अलग से प्रोटेक्शन दस्ता बनाया गया था. छतीसगढ़ के तेजतर्रार माओवादियों का प्रोटेक्शन दस्ता की सुरक्षा में प्रशांत बोस को सारंडा में रखा जाता था. जिसका प्रभार करमचंद उर्फ लंबू को दिया गया था. तबीयत खराब होने की वजह से जंगल में मूवमेंट के लिए प्रशांत बोस के लिए पालकी बनायी गई थी.

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायन प्रताड़ना को लेकर पंचायत के दौरान एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, पुलिस मामले की जाँच में जुटी
    Next Article पढ़ाई से परेशान होकर नाबालिग लड़की ने पंखे में लटक कर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.