Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसा, सात की मौ’त
    ट्रेंडिंग

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसा, सात की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेलिकॉप्टर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज यानी रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ रूट पर आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक दंपती और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। घटना गौरीकुंड क्षेत्र से सामने आई है।

    नेपाली महिलाओं ने घटना की सूचना दी

    मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी। हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा, जिसके बाद बॉडी बुरी तरह जल गए। मृतकों की शिनाख्त राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल (23 महीने), तुष्टि सिंह, विनोद नेगी, विक्रम सिंह रावत और कैप्टन राजीव के तौर पर की गई हैं। जयसवाल परिवार महाराष्ट्र का बताया जा रहा है, जबकि विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत स्थानीय थे। विक्रम सिंह रावत बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कर्मचारी थे।

    हादसे की पुष्टि

    हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हादसे की पुष्टि की है। NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची हैं।

    CM ने जताया दुख

    CM पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जनपद रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य रेस्क्यू दल राहत कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से प्रार्थना है कि सभी यात्री सुरक्षित हों।”

    जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।

    बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ।

    — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2025

    पहले भी हो चुके हैं हादसे

    इससे पहले, 7 जून को केदारघाटी के बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाला क्रिस्टल कंपनी का हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हुआ था। इस दौरान पायलट को चोट आई थी, लेकिन सभी पांच यात्री सुरक्षित रहे। हेलिकॉप्टर की टेल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी एक कार पर जा गिरी थी, और एक दुकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ था।

    इसी तरह, 8 मई को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एयरोट्रांस कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। उस हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई थी, और एक यात्री घायल हुआ था, जिसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था।

    Also Read : झारखंड में झुलसाने वाली गर्मी से राहत, बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    Aryan company Bad Weather Gaurikund helicopter crash helicopter news helicopter tragedy Kedarnath Kedarnath helicopter crash Kedarnath route major accident pilgrim deaths Rudraprayag Uttarakhand Uttarakhand incident weather-related crash आर्यन कंपनी उत्तराखंड उत्तराखंड हादसा केदारनाथ केदारनाथ यात्रा केदारनाथ हेलिकॉप्टर खराब मौसम गौरीकुंड बड़ा हादसा मौसम दुर्घटना रुद्रप्रयाग श्रद्धालु मौत हेलिकॉप्टर क्रैश हेलिकॉप्टर दुर्घटना हेलिकॉप्टर न्यूज़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में झुलसाने वाली गर्मी से राहत, बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
    Next Article झारखंड और बिहार में सोना-चांदी के दाम में बदलाव… जानें आज का रेट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.