Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रैक मेंटेनर की ट्रेन से कटकर मौ’त, यूनियन ने रेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
    झारखंड

    ट्रैक मेंटेनर की ट्रेन से कटकर मौ’त, यूनियन ने रेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रैक मेंटेनर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के चक्रधरपुर मंडल के मनोहरपुर स्टेशन के पास बीती देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक मेंटेनर विक्की कुमार की हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा किलोमीटर 351/21-33 के बीच ब्रिज संख्या 206 पर हुआ, जब विक्की मानसून पेट्रोलिंग कर रहे थे।

    मृतक विक्की कुमार की रेलवे में नियुक्ति इसी साल 26 मार्च 2025 को हुई थी। कुछ ही महीने पहले नौकरी शुरू करने वाले युवा की मौत से रेल विभाग में शोक की लहर है।

    यूनियन ने रेल प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

    हादसे के बाद ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण कुमार ने कहा कि मानसून पेट्रोलिंग के नाम पर कर्मचारियों से 18-20 दिन लगातार नाइट ड्यूटी कराना अमानवीय है।

    उन्होंने बताया कि कर्मचारियों से 12-12 घंटे की शिफ्ट में काम करवाया जाता है और केवल दो दिन के विश्राम के बाद फिर से नाइट ड्यूटी में लगा दिया जाता है। इससे कर्मचारी शारीरिक और मानसिक रूप से थक जाते हैं, और विक्की कुमार की मौत इसी लापरवाही का नतीजा है।

    अधिकारी पर लापरवाही का आरोप

    यूनियन पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूआई मनोहरपुर विनय कुमार पर भी गैर-जिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाया। घटना के बाद जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने इसे तानाशाही बताया और विनय कुमार पर तत्काल जांच व अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

    सुधार की मांग

    यूनियन ने मांग की है कि:

    • नए कर्मचारियों को केवल अनुभवी स्टाफ के साथ ही छह दिन की ड्यूटी दी जाए।
    • लगातार नाइट शिफ्ट और 12 घंटे की मानसून पेट्रोलिंग पर रोक लगाई जाए।

    इसके साथ ही संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।

    Also Read : एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत : क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने जमकर की तारीफ

    bridge number 206 chaibasa Chakradharpur Division Geetanjali Express Howrah-Mumbai train Indian Railways kilometer 351/21-33 Manoharpur Station monsoon patrolling rail tragedy railway mishap Railway News railway safety railway staff accident railway track maintainer track accident track maintainer death tragic accident train accident Vicky Kumar किलोमीटर 351/21-33 गीतांजलि एक्सप्रेस चक्रधरपुर मंडल चाईबासा ट्रेन हादसा ट्रैक मेंटेनर मौत ट्रैक हादसा दर्दनाक हादसा ब्रिज संख्या 206 भारतीय रेलवे मनोहरपुर स्टेशन मानसून पेट्रोलिंग रेल हादसा रेलवे कर्मचारी हादसा रेलवे ट्रैक मेंटेनर रेलवे दुर्घटना रेलवे न्यूज रेलवे सुरक्षा विक्की कुमार हावड़ा-मुंबई ट्रेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदलाई लामा को भारत रत्न देने की तैयारी, 80 सांसदों ने प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर
    Next Article राजधानी में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की दो दिवसीय हड़ताल… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.