Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
    क्राइम

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 5, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NIA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गाजियाबाद जासूसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. NIA ने यह चार्जशीट लखनऊ की विशेष NIA अदालत में दाखिल की है. मामले में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

    NIA के मुताबिक आरोपियों पर भारत की संप्रभुता, एकता, अखंडता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की साजिश में शामिल होने का आरोप है. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने प्रतिबंधित और संवेदनशील इलाकों में अवैध तरीके से प्रवेश किया और वहां की गतिविधियों की जानकारी जुटाई.

    संवेदनशील इलाकों में लगाए स्पाई कैमरे

    जांच एजेंसी के अनुसार आरोपियों ने संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और वीडियो हासिल करने के लिए स्पाई कैमरों का इस्तेमाल किया. इन तस्वीरों और वीडियो को जियो-टैगिंग के साथ दुश्मन देश में मौजूद संस्थाओं तक भेजा गया. NIA का आरोप है कि आरोपियों ने दुश्मन देश से जुड़े लोगों को भारतीय सिम कार्ड हासिल करने और उनका अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करने में भी मदद की. इसके अलावा संवेदनशील प्रतिष्ठानों की तस्वीरें, वीडियो और उनके सटीक GPS लोकेशन हासिल करने में भी सहयोग किया गया.

    5 नाबालिगों के खिलाफ भी रिपोर्ट

    NIA ने बताया कि मामले में 5 विधि-विरुद्ध संघर्षरत किशोरों के खिलाफ विस्तृत जांच रिपोर्ट पहले ही 18 मई 2026 को गाजियाबाद के Juvenile Justice Board के सामने दाखिल की जा चुकी है. यह मामला शुरुआत में 14 मार्च 2026 को गाजियाबाद के कौशांबी थाने में FIR संख्या 76/2026 के तहत दर्ज हुआ था. शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) और 152 तथा Official Secrets Act की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया था. जांच आगे बढ़ने पर इसमें UAPA की धारा 18 भी जोड़ी गई.

    21 आरोपी गिरफ्तार, जांच अभी जारी

    NIA के मुताबिक मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एजेंसी ने प्रवीण, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, रितिक गंगवार, समीर उर्फ शूटर, दुर्गेश निषाद, नौशाद, गगन कुमार, विवेक, शिवराज, मीरा ठाकुर और शेन इरम उर्फ महक समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

    मामले में बाकी आरोपियों और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच अभी जारी है. NIA ने कहा है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

    Also Read : JPSC परीक्षा अनियमितता केस में एल खियांग्ते को झटका, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत

    13 Accused 21 Arrested espionage case Ghaziabad Espionage Case Ghaziabad Spy Case India Espionage Case Lucknow NIA Court National Investigation Agency national security Nia NIA Chargesheet Official Secrets Act Sensitive Installations Spy Camera UAPA
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार बताए कौन हैं दिमागी नक्सल : कैप्टन अमरिंदर सिंह
    Next Article गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.