Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दलाई लामा को भारत रत्न देने की तैयारी, 80 सांसदों ने प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर
    ट्रेंडिंग

    दलाई लामा को भारत रत्न देने की तैयारी, 80 सांसदों ने प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दलाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अपना 90वां जन्मदिन मनाने के दौरान दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा ऐलान किया, जिसके बाद चीन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। इस बीच अब भारत में दलाई लामा को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की तैयारी जोरों पर है।

    प्रस्ताव जल्द पीएम-राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा

    इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार तिब्बत पर बनी सर्वदलीय भारतीय संसदीय मंच (All Party Indian Parliamentary Forum on Tibet) ने दलाई लामा को भारत रत्न देने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर 80 सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। संयोजक भर्तृहरि महताब और राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार इस पहल में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सुजीत कुमार ने मीडिया को बताया कि 20 और सांसदों के हस्ताक्षर होने के बाद यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

    चीन को करारा जवाब

    दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर चीन की टिप्पणी का जवाब देते हुए सुजीत कुमार ने कहा, “चीन को दलाई लामा का उत्तराधिकारी चुनने का कोई अधिकार नहीं है।” फोरम ने तिब्बत के मुद्दे को विभिन्न मंचों पर उठाने का फैसला किया है और संसद में भी इस पर चर्चा की जाएगी।

    उत्तराधिकारी पर दलाई लामा का बड़ा फैसला

    2 जुलाई को दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा का अधिकार गादेन फोडरंग ट्रस्ट को सौंपा, जिसकी स्थापना उन्होंने स्वयं की थी। हालांकि, चीन ने इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया और दावा किया कि दलाई लामा का उत्तराधिकारी चुनना उनका आंतरिक मामला है और यह फैसला चीनी सरकार करेगी।

    CTA से फोरम की मुलाकात

    सर्वदलीय भारतीय संसदीय मंच ने केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (CTA) से कई बार मुलाकात की है। इस दौरान तिब्बत के मुद्दे और दलाई लामा के योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। दलाई लामा को भारत रत्न देने का प्रस्ताव तिब्बत के प्रति भारत के समर्थन और दलाई लामा के विश्व शांति में योगदान को सम्मानित करने का एक कदम माना जा रहा है।

    चीन की बढ़ी चिंता

    दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चीन की चिंता बढ़ गई है। दलाई लामा के इस ऐलान ने न केवल तिब्बती समुदाय बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी चर्चा को जन्म दिया है। भारत के इस कदम से तिब्बत के मुद्दे पर वैश्विक ध्यान और बढ़ने की संभावना है। यह प्रस्ताव अगर स्वीकार होता है, तो दलाई लामा भारत रत्न पाने वाले पहले तिब्बती धर्म गुरु बनेंगे, भारत और तिब्बत के बीच गहरे रिश्तों को और मजबूत करेगा।

    Also Read : अब भारतीय नागरिकों को बिना निवेश मिलेगा UAE का Golden Visa, जानें कैसे करें आवेदन

    Preparations to give Bharat Ratna to Dalai Lama- 80 MPs signed the proposal दलाई लामा को भारत रत्न देने की तैयारी- 80 सांसदों ने प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ट्रैक पर नाबालिग के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर भी नहीं आई एक खरोंच… देखें वीडियो
    Next Article ट्रैक मेंटेनर की ट्रेन से कटकर मौ’त, यूनियन ने रेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.