Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 11:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»अब भारतीय नागरिकों को बिना निवेश मिलेगा UAE का Golden Visa, जानें कैसे करें आवेदन
    ट्रेंडिंग

    अब भारतीय नागरिकों को बिना निवेश मिलेगा UAE का Golden Visa, जानें कैसे करें आवेदन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    UAE
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    UAE : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत और सुनहरा मौका पेश किया है. अब वहां का ‘Golden Visa’ लेने के लिए आपको न तो करोड़ों का निवेश करना होगा, न ही कोई बिजनेस शुरू करना पड़ेगा. नए नामांकन (Nomination) आधारित मॉडल के तहत अब भारतीय सिर्फ एक बार की फीस चुकाकर UAE में जीवनभर के लिए बस सकते हैं. इस नई व्यवस्था के तहत कोई भी योग्य व्यक्ति 1,00,000 दिरहम (करीब 23.3 लाख रुपये) की एकमुश्त फीस देकर यूएई की आजीवन रेजिडेंसी पा सकता है.

    खास बात ये है कि इसमें पहले जैसी संपत्ति खरीदने या कारोबार में निवेश की कोई शर्त नहीं है.

    क्या है UAE Golden Visa?

    Golden Visa, UAE सरकार की ओर से जारी एक दीर्घकालिक रेजिडेंसी वीजा है, जो विदेशियों को वहां रहने, काम करने और पढ़ने की अनुमति देता है. इसके कुछ खास फायदे हैं:

    • 6 महीने का मल्टीपल एंट्री वीजा शुरू में दिया जाता है.
    • बाद में 5 या 10 साल की वैधता वाला रेजिडेंसी वीजा.
    • लोकल स्पॉन्सर की जरूरत नहीं.
    • 6 महीने से ज्यादा UAE से बाहर रहने पर भी वीजा रद्द नहीं होता.
    • परिवार के सभी सदस्यों को स्पॉन्सर करने की सुविधा.
    • असीमित घरेलू स्टाफ रखने की अनुमति.
    • वीजा होल्डर की मृत्यु के बाद भी परिवार UAE में रह सकता है.

    भारतीयों के लिए क्या नया है?

    पहले Golden Visa सिर्फ उन भारतीयों को मिलता था जो 2 मिलियन दिरहम (करीब 4.66 करोड़ रुपये) की संपत्ति या व्यापार में निवेश करते थे. लेकिन अब इस नॉमिनेशन-बेस्ड मॉडल में ये शर्त हटा दी गई है. अब यह वीजा इन आधारों पर भी मिल सकता है:

    • प्रोफेशनल बैकग्राउंड
    • समाज के लिए योगदान
    • UAE की संस्कृति, व्यापार, विज्ञान, स्टार्टअप या फाइनेंस सेक्टर में संभावित योगदान

    इस मॉडल के तहत भारत और बांग्लादेश से शुरूआत की गई है. पहले तीन महीनों में 5,000 से अधिक भारतीय आवेदन की उम्मीद जताई जा रही है.

    कैसे करें आवेदन?

    Rayad Group इस प्रक्रिया को VFS और One Vasco सेंटर के साथ संभाल रहा है. आप उनकी वेबसाइट या कॉल सेंटर के जरिए आवेदन कर सकते हैं. एप्लिकेशन में मनी लॉन्ड्रिंग, आपराधिक पृष्ठभूमि और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जाएगी. अंतिम मंजूरी UAE सरकार द्वारा दी जाएगी.

    नामांकित व्यक्ति को आजीवन रेजिडेंसी मिलती है, वह परिवार को साथ ला सकता है, स्टाफ रख सकता है और बिजनेस या प्रोफेशनल काम कर सकता है.

    पुराने वीजा विकल्प अभी भी चालू हैं

    अगर कोई पारंपरिक तरीके से Golden Visa चाहता है तो उसके लिए निवेश, रियल एस्टेट, इनोवेशन, स्पेशल टैलेंट, स्टूडेंट्स, मानवता सेवा और फ्रंटलाइन हीरोज जैसी श्रेणियां अभी भी खुली हैं.

    Also Read : बिहार के आकाशदीप ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, गांव में खुशी की लहर

    100000 दिरहम वीजा Golden Visa Indian expats Nomination आधारित वीजा Non-investment residency UAE UAE immigration UAE residency offer आजीवन रेजिडेंसी गोल्डन वीजा फीस गोल्डन वीजा योजना जीवनभर वीजा निवेश के बिना वीजा प्रवासी भारतीय भारत से यूएई भारतीय नागरिक भारतीयों के लिए मौका यूएई वीजा विदेश में बसने का मौका संयुक्त अरब अमीरात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबारिश में 11 हजार पोल पर काम करना पड़ा महंगा, बिजली मिस्त्री की मौ’त
    Next Article रेलवे ट्रैक पर नाबालिग के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर भी नहीं आई एक खरोंच… देखें वीडियो

    Related Posts

    खूंटी

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर सख्त रुख, नगर निगम में मेयर ने की अहम बैठक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.