Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी ढेर
    देश

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी ढेर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2022Updated:January 7, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार रातभर चली मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    गौरतलब है कि यह इस साल की पांचवीं मुठभेड़ है और अभी तक कुल 11 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के जोवला चदूरा इलाके में कल शाम आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर संयुक्त बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया और जब सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों की ओर बढ़ने लगे तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियरों से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

    पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ शुरू होने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी अभियान में शामिल हुए।

    कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ रात भर जारी रही और शुक्रवार सुबह जैश के तीनों आतंकवादी मारे गए।

    श्री कुमार ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकवादियों में से एक वसीम श्रीनगर को रहने वाला था और अन्य दो आतंकवादी विदेश थे। मारे गए आतंकवादियों के तार जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से तीन एके 56 राइफलें, आठ मैगजीन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि वसीम लोगों की हत्या के कई मामलों में शामिल था।

    पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, “वसीम के मारे जाने के बाद श्रीनगर में केवल आतंकवादी मूमिन बचा है जो हाल ही में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय हुआ था। उन्होंने श्रीनगर के सभी सूचीबद्ध आतंकवादियों का सफाया कर दिया है।

    गौरतलब है कि कश्मीर में इस साल यह पांचवीं मुठभेड़ है। इसमें अभी तक एक घुसपैठिए सहित 11 आतंकवादी मारे गए हैं। पिछले नौ दिनों में सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों में पाकिस्तान के 15 आतंकवादियों को ढेर किया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग के यौनशोषण में युवक गिरफ्तार, शादी से इनकार पर की थी शिकायत
    Next Article बिहार : रोहतास में युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.