Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो के मिलन समारोह में हजारों ने थामा झामुमो का दामन, सीएम ने किया स्वागत
    झारखंड

    झामुमो के मिलन समारोह में हजारों ने थामा झामुमो का दामन, सीएम ने किया स्वागत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रविवार को मुख्यमंत्री आवास में झामुमो के मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और दलों के लगभग 3 हज़ार युवा और महिलाओं ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की उपस्थिति में रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में झामुमो का दामन थामा. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की बदौलत हमें यह झारखंड राज्य मिला है और जिस तरीके से हमारे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्य कर रहे थे, सुदूर गांव में भी हर एक घर तक योजना पहुंचने का काम कर रहे थे, इसी को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश के तहत उनको जेल भेजने का काम किया है. आज यह मिलन समारोह एक जन आंदोलन की शुरुआत है. आने वाले दिनों में यह बड़ा रूप लेगा.

    जारी रहेगा सिलसिला: विनोद पांडे

    वहीं मौके पर उपस्थित पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने भी युवाओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आने वाले दिनों में नए सदस्यों के साथ भी पार्टी हर एक हर स्तर पर केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में लोगों को जागरूक करने का काम करेगी. रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस तरीके से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर जेल भेजने का काम किया है, आज इसी क्रम में हजारों हजार की तादाद में युवा और महिलाओं ने आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रहेगा. हम निरंतर लोगों को पार्टी से जोड़कर झारखंड की जनता के हित में आवाज को बुलंद करेंगे.

    ये रहे मौजूद

    मिलन समारोह में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पई सोरेन, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी, केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलाम आजाद, रामानंद बेड़िया, रामशरण तिर्की, डॉ तालकेश्वर महतो, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, बबलू राम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

    इन्होंने ली सदस्यता

    सदस्यता ग्रहण करने वालों मे मुख्य रूप से आदिवासी सेना के अलविन लकड़ा, विकास तिर्की, अमरनाथ लकड़ा, झापा के अंशु लकड़ा, बचन उरांव, योगेश भगत, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के शशि टुटी, रामकुमार नायक, दीपक लकड़ा, आजसू के लक्ष्मी बैठा, अनिता टोप्पो, महताब अंसारी, अबुतालीब अंसारी, मोहसिन अख़्तर, फिरोज अंसारी, मुंतीजीर ख़ान, निशांत कच्छप, पवन तिग्गा, रश्मि टोप्पो, अर्पण इंदवार, नजरूल हक के साथ हजारों संख्या में लोग शामिल हुए.

    ये भी पढ़ें: देवघर को मिली नई सौगात, केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने किया इंडियन ऑयल के पीएनजी का उद्घाटन

    आज की खबर करंट न्यूज कलाम आजाद केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का चम्पई सोरेन जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल जोहार लाइव झामुमो झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज डॉ तालकेश्वर महतो ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बबलू राम मिलन समारोह मुख्य समाचार मुख्यमंत्री आवास मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रांची रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी रामशरण तिर्की रामानंद बेड़िया लेटेस्ट न्यूज विनोद कुमार पांडे सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाजत में हुई मौत मामले में एसपी ने लिया एक्शन, 2 एएसआई और 1 कांस्टेबल सस्पेंड
    Next Article सीएम ने बांटा स्वीकृति पत्र, 24532 लाभुकों के बीच 73.59 करोड़ रुपए की राशि का वितरण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.