Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»ओटीटी पर छा गई ये एक्शन फिल्म, खूनी खेल, इंसानी अंगों की तस्करी और एक सुपर हीरो की कहानी!
    मनोरंजन

    ओटीटी पर छा गई ये एक्शन फिल्म, खूनी खेल, इंसानी अंगों की तस्करी और एक सुपर हीरो की कहानी!

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2024Updated:December 30, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: सुपर हीरो बनाने से लेकर दुनिया से बुराई को खत्म करने तक का मिशन बघीरा का सपना बन जाता है। ये कहानी इंसान से बने सुपर हीरो की है जो अपने बैच में टॉपर होता है। अपनी मां के बताए रास्ते पर चलने वाले और पिता की तरह देश की सेवा करना उसका लक्ष्य बन जाता है। अगर आप भी किसी ऐसी ही फिल्म की तलाश में हैं, जिसमें धमाकेदार एक्शन के अलावा हीरोपंती और इमोशन भी है तो आप ये फिल्म बिल्कुल भी मिस न करें। सिनेमाघरों में छप्परफाड़ कमाई करने के बाद ये फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देते ही छा गई है। आईपीएस बनकर शहर में फैले क्राइम को खत्म करने के दौरान कई राज के खुलासे होते हैं, जिसके बाद वह इंसान से हैवान बन जाता है।

     

     

    फिल्म कहानी उड़ा देगी होश

    हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘बघीरा’ है। बघीरा की कहानी कुछ ऐसी है कि वह बचपन से ही देश की सेवा करना चाहता था, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि जहां पर उसकी पोस्टिंग हुई है वहां के लिए उसके पापा ने 50 लाख की रिश्वत दी है। साथ ही ये भी पता चलता है कि उसके पिता भी रिश्वत लेते हैं। ये सब जानने के बाद उसे जबरदस्त झटका लगता है और वह गलत काम करने लगता है। इस बीच उसके ऑफिस में एक रेप पीड़िता इंसाफ ना मिलने पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लेती है, जिसके बाद वह आईपीएस वेदांत का किरदार छोड़ मास्क लगाकर उनक लोगों को मौत के घाट उतार देता है जिसने उस लड़की का रेप किया था। इस दौरान उसे यह पता चलता है कि कुछ लोग इंसानी अंगों की तस्करी भी करते हैं।

    ओटीटी पर गदर काट रही ये एक्शन फिल्म

    इस फिल्म में इतना खून-खराबा दिखाया गया है कि देख आपका दिमाग हिल जाएगा। वहीं कुछ सीन्स तो इतने खतरनाक हैं जिसे देखकर आपकी सांसें हलक में अटक जाएगी। वहीं फिल्म में राना, कोटियन और योगी का सच पता चलता है कि वे सभी इंसानी अंगों की तस्करी का बिजनेस करते हैं, जिनका रैकेट देश भर में फैला हुआ है। इस फिल्म की कहानी आपको हर आने वाले सीन के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर देगी। फिल्म में प्रकाश राज और रुकमणी वसंत हैं। इसमें वेदांत का रोल श्रीमुराली ने प्ले किया है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    #Entertainment news bhaghira Entertainment movie review new movie OTT Release thriller
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में जमीन सर्वे की समय सीमा जुलाई 2026 तक बढ़ाई गई
    Next Article सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मिलेंगे हर माह 10 हजार रुपये और घर, छत्तीसगढ़ सरकार ने किया ऐलान

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.