Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ITR फॉर्म में इस बार हो चुके हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या है खास
    ट्रेंडिंग

    ITR फॉर्म में इस बार हो चुके हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या है खास

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों के लिए काम की खबर है. नए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न के फॉर्म ITR-1 और ITR-4 को नोटिफाई कर दिया है. बता दें कि इस बार ITR फॉर्म में कई बड़े बदलाव किए गये है. आमतौर पर इस फॉर्म को मार्च के अंत में जारी किया जाता है. लेकिन इसे तीन महीने पहले ही जारी कर दिया गया है.

    ITR 1 सहज (sahaj) और आईटीआर फॉर्म चार सुगम (Sugam)  के नाम से भी जाने जाते हैं. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की ओर से जारी किए गए वित्त वर्ष 2023-24 और असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए ITR फॉर्म में कुछ बदलाव हुआ है. अब आपको अकाउंट टाइप के साथ पिछले साल के अपने सभी बैंक अकाउंट्स का खुलासा करना होगा. एक और महत्वेपूर्ण बदलव यह है कि नई सिस्टटम को डिफॉल्टो सिस्टम बना दिया गया है और अगर आप इससे बाहर निकलना चाहते हैं तो आपको डिटेल देना होगा.

    बिजनेस टुडे ने एक्सपर्ट्स के हवाले बताया कि नए ITR फॉर्म 1 में टैक्स सिस्टम सेलेक्ट करने की आवश्यकता को शामिल किया गया है. ITR 4 के लिए टैक्ससपेयर्स को नई टैक्स सिस्टम से बाहर निकलने के लिए फॉर्म 10-IEA दाखिल करना होगा.

    ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 तय की गई है. आकलन वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म एक और चार (ITR Forms 1-4) को 50 लाख रुपये तक के आय वाले व्‍यक्ति, कंपनियां और HUF फाइल कर सकते हैं.

    कौन फाइल कर सकता है ITR-1? 

    ITR-1 सरल रेगुलर या सालाना इनकम वाले व्‍यक्तियों के लिए है. यह फॉर्म वो लोग भर सकते हैं, जिनकी आय 50 लाख रुपये तक है. इसके अलावा कृषि से आय 5,000 रुपये तक वाले भी इस फॉर्म को भर सकते हैं. लेकिन अगर आप किसी कंपनी के डायरेक्‍टर हैं, किसी अनलिस्‍टेड कंपनी में निवेश किया है, कैपिटल गेन्‍स से कमाते हैं, एक से ज्‍यादा हाउस या प्रॉपर्टी से इनकम और बिजनेस से कमाई करते हैं, तो ये फॉर्म आपके लिए नहीं है.

    ITR-2 के लिए कौन योग्‍य?

    अगर इनकम 50 लाख रुपये से ज्‍यादा है और आवासीय संपत्ति, इन्वेस्टमेंट पर हुए कैपिटल गेन या लॉस, 10 लाख रुपये से ज्यादा की डिविडेंड इनकम (Dividend Income) और खेती से हुई 5000 रुपये से ज्यादा है तो ये फॉर्म भरा जा सकता है. साथ ही PF ब्‍याज से कमाई हो रही है तो ये फॉर्म भरना होता है.

    किसे भरना होता है ITR-3?

    एक कारोबारी और अनलिस्‍टेड कंपनी में निवेश, तो ITR Form 3 भरा जा सकता है. इसके तहत ब्याज, सैलरी, बोनस से आमदनी, कैपिटल गेन्‍स, हॉर्स रेसिंग, लॉटरी, एक से ज्यादा प्रॉपर्टी से किराये की इनकम वाले भी यह फॉर्म भर सकते हैं.

    ITR-4 कौन भरेगा?

    इंडिविजुअल और HUF (हिंदू अविभाजित परिवार) इस फॉर्म को भरेंगे. इसके अलावा, डॉक्‍टर-वकील की आमदनी, पार्टनरशिप फर्म्स के मालिक, धारा 44AD और 44AE के तहत इनकम वाले और सैलरी या पेंशन से 50 लाख से ज्‍यादा की कमाई वाले ये फॉर्म भर सकते हैं.

    इसे भी पढ़ें: बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति की गला रेत कर हत्या, नक्सलियों का हाथ होने की आशंका

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति की गला रेत कर हत्या, नक्सलियों का हाथ होने की आशंका
    Next Article मुख्यमंत्री का आपके द्वार कार्यक्रम जनता को अधिकार देने की शानदार पहल है : विजय हांसदा

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.