Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिहार, झारखंड, एमपी से महाराष्ट्र तक होगी भारी बारीश, वज्रपात का अलर्ट, जानें देश भर में मौसम का हाल
    झारखंड

    बिहार, झारखंड, एमपी से महाराष्ट्र तक होगी भारी बारीश, वज्रपात का अलर्ट, जानें देश भर में मौसम का हाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मॉनसून जाते जाते अपना असर दिखा रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. मौसम पूर्वानुमानों की मानें तो झारखंड, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से लेकर कई राज्यों में बारिश की संभावनाएं हैं. कहीं हल्के से मध्यम तो कहीं भारी बारिश के साथ वज्रपात को लेकर भी अलर्ट किया गया है. उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं.

    बिहार में वज्रपात को लेकर अलर्ट

    बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का पटना सहित कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया है. बिहार में 1 अक्टूबर से मौसम करवट बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती परिसंचरण के साथ समुद्र तल से औसत 7.6 किमी ऊपर तक स्थित है. पटना, गया, आरा सहित कई जिलों में सुबह सुबह बारिश हुई है.

    एमपी में मानसून का नया तंत्र

    मध्य प्रदेश में 30 सितंबर को भी बारिश के आसार हैं. बता दें कि एक दिन पहले भी प्रदेश के आठ से भी अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई. इसके साथ ही आज से एक नया मानसून तंत्र मध्य प्रदेश में सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. धार झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, सीधी, सिंगरौली, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश होने के पूर्वानुमान हैं.

    इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 30 सितंबर को देश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिणी बिहार, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

    30 September Weather Update 30 सितंबर मौसम अपडेट Bihar heavy rain jharkhand Johar Live Latest Weather Update Madhya Pradesh Thunderstorm Alert जोहार लाइव झारखंड बिहार भारी बारिश मध्यप्रदेश मौसम का ताजा अपडेट वज्रपात का अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 30 September 2023 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article ब्रिटेन में खालिस्तानियों का उत्पात, भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.