Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»एसजी पाइपर्स की शानदार जीत के साथ रांची में महिला हॉकी लीग का भव्य आगाज
    खेल-सिनेमा

    एसजी पाइपर्स की शानदार जीत के साथ रांची में महिला हॉकी लीग का भव्य आगाज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रविवार को महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के दूसरे सीजन का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में एसजी पाइपर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान टीम रांची रॉयल्स को 2–0 से हरा दिया। मैच की शुरुआत से ही एसजी पाइपर्स का दबदबा देखने को मिला। हालांकि पहले क्वार्टर में दोनों टीमें संभलकर खेलती नजर आईं और कोई भी गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में खेल तेज हो गया और दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। 27वें मिनट में एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल दागकर टीम को 1–0 की बढ़त दिला दी।

    हाफ टाइम तक एसजी पाइपर्स ने बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ में रांची रॉयल्स ने बराबरी के लिए दबाव बनाया, लेकिन एसजी पाइपर्स की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने वे सफल नहीं हो सकीं। मैच के 46वें मिनट में वियाना टेरेसा ने शानदार फील्ड गोल कर स्कोर 2–0 कर दिया और टीम की जीत लगभग तय कर दी। इसके बाद रांची रॉयल्स ने कई कोशिशें कीं, लेकिन फाइनल थर्ड में तालमेल की कमी के कारण गोल नहीं कर सकीं। निर्धारित समय तक स्कोर 2–0 ही रहा और एसजी पाइपर्स ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की।

    मैच के बाद एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर ने कहा कि टीम ने अच्छा तालमेल दिखाया और आने वाले मुकाबलों में भी इसी लय को बनाए रखने की कोशिश की जाएगी। वहीं रांची रॉयल्स की कप्तान निक्की प्रधान ने कहा कि टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और वीडियो विश्लेषण के जरिए कमियों को दूर किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि झारखंड खेलों की धरती है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आयोजन को सफल बताया।

    Also Read : NIA एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस में सख्त संदेश, राज्यों को एक समान ATS लागू करने का निर्देश

    The Women's Hockey League in Ranchi got off to a grand start with a spectacular victory for SG Pipers. एसजी पाइपर्स की शानदार जीत के साथ रांची में महिला हॉकी लीग का भव्य आगाज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में चोरी की 44 वारदातों का खुलासा, दो नाबालिग समेत 9 को पुलिस ने दबोचा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 29 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.