Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो में चोरी की 44 वारदातों का खुलासा, दो नाबालिग समेत 9 को पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में चोरी की 44 वारदातों का खुलासा, दो नाबालिग समेत 9 को पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 28, 2025Updated:December 29, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बोकारो पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिग समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोना, चांदी के जेवर, नकद रुपये और घरेलू सामान बरामद किया है।

    एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत थे। पुलिस लगातार सतर्क थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चीरा चास थाना क्षेत्र के केके सिंह कॉलोनी में कुछ आरोपी एक घर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चास एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया और मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। बाद में पूरे मामले में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें दो लोग चोरी का सामान खरीदने का काम करते थे।

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 90 ग्राम सोना (अनुमानित कीमत 10 लाख 62 हजार रुपये), 5 किलो 300 ग्राम चांदी (अनुमानित कीमत 9 लाख 10 हजार रुपये), करीब 52 हजार रुपये नकद, बाइक, लैपटॉप, एलईडी टीवी, मूर्ति, पीतल-कांसे के बर्तन और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं।

    एसपी ने बताया कि इस गिरोह ने बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 44 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इनमें चीरा चास थाना, बालीडीह ओपी, बालीडीह थाना, चास मुफस्सिल, बीएस सिटी, सेक्टर-4 और सेक्टर-12 थाना क्षेत्र शामिल हैं। अकेले चीरा चास थाना क्षेत्र में ही 20 चोरी की घटनाएं की गई थीं।

    पुलिस के अनुसार आरोपी पहले घरों की रेकी करते थे और जब मकान खाली मिलता था, तब चोरी की घटना को अंजाम देते थे। चोरी का सामान तुरंत स्थानीय दुकानदारों को बेच दिया जाता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। एसपी ने कहा कि इन गिरफ्तारियों से जिले में चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी।

    Also Read : सिमरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार से अधिक कोडीन सिरप की बोतलें बरामद

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक की खबरों को पुलिस ने बताया गलत
    Next Article एसजी पाइपर्स की शानदार जीत के साथ रांची में महिला हॉकी लीग का भव्य आगाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.