Ranchi : रांची में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक की खबरों को लेकर रांची पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा है कि कुछ न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर जो बातें चल रही हैं, वे पूरी तरह आधारहीन हैं। रांची पुलिस के अनुसार, जिस वीडियो को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उसमें साफ देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल संतो, गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन का कारकेड काफी आगे निकल चुका था। इसके बाद एयरपोर्ट पर ड्यूटी कर रहे पदाधिकारी अपनी ड्यूटी समाप्त कर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान सड़क पर एक स्कूटी सवार दिखाई देता है, जिसे एहतियातन पुलिस कर्मी ने रोका।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि स्कूटी सवार विशेष शाखा का पुलिस कर्मी था, जो एयरपोर्ट पर आसूचना संकलन के लिए तैनात था और ड्यूटी के बाद अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि वह स्कूटी किसी भी कारकेड का हिस्सा नहीं थी। रांची पुलिस ने कहा कि इसी वजह से कुछ लोगों को गलतफहमी हुई कि काफिले की सुरक्षा में चूक हुई है। पुलिस ने दोहराया कि सभी पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध हैं।
Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची रांची, गवर्नर और सीएम ने किया स्वागत


