Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»सर्दियों में बढ़ता है निमोनिया का खतरा, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
    स्वास्थ्य

    सर्दियों में बढ़ता है निमोनिया का खतरा, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सर्दियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस दौरान बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों में यह बीमारी मृत्यु का एक प्रमुख कारण बन सकती है। निमोनिया में फेफड़ों के एक या दोनों हिस्सों में सूजन और पानी भरना शामिल होता है। यह अक्सर संक्रमण के कारण होता है, लेकिन केमिकल, एस्परेशन या आब्स्ट्रक्टिव कारणों से भी हो सकता है। इसके लिए बैक्टीरिया, वायरस, फंगस, परजीवी और टीबी जिम्मेदार हो सकते हैं।

    गंभीर बीमारी

    समय पर इलाज न होने पर निमोनिया जानलेवा हो सकता है। भारत में संक्रमण से होने वाली मौतों में लगभग 20 प्रतिशत निमोनिया के कारण होती हैं।

    कौन अधिक प्रभावित हो सकते हैं?

    निमोनिया का संक्रमण किसी को भी हो सकता है, लेकिन इन लोगों में अधिक खतरा होता है :

    • धूम्रपान और शराब करने वाले
    • डायलिसिस करवाने वाले
    • हृदय, फेफड़े या लिवर की बीमारी वाले
    • मधुमेह, गंभीर गुर्दा रोग, कैंसर और एड्स के मरीज
    • नवजात और बुजुर्ग

    निमोनिया के लक्षण

    • तेज बुखार और खांसी
    • बलगम और सीने में दर्द
    • सांस फूलना
    • दस्त, उल्टी, भूख न लगना, चक्कर, व्यवहार में बदलाव
    • जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द

    निमोनिया की पहचान के लिए खून, बलगम की जांच और छाती का एक्स-रे जरूरी है।

    संक्रमण के प्रमुख रास्ते

    • श्वास के रास्ते – खांसने या छींकने से
    • खून के रास्ते – डायलिसिस या अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती मरीजों में
    • एस्परेशन – मुंह और ऊपरी पाचन नली का स्राव फेफड़ों में चला जाना

    बचाव के उपाय

    • ठंड से बचाव : बच्चों और बुजुर्गों को गर्म रखें।
    • बीमारियों पर नियंत्रण : शुगर जैसी बीमारियों को नियंत्रित रखें।
    • टीकाकरण : 65 वर्ष से ऊपर या बीमार लोगों को न्यूमोकोकल और फ्लू वैक्सीन लगवाएं।
    • स्वच्छता और सावधानी : हाथ धोएं, अस्पताल के उपकरण साफ रखें, आइवी लाइन और एंडोट्रेकियल ट्यूब का सही इस्तेमाल करें।
    • बच्चों का ध्यान रखें : नवजात और छोटे बच्चों को सर्दियों में नहलाने से बचाएं, खुले में बिना कपड़ों के न जाने दें।
    • स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं : हरी सब्जियां और फल खाएं, फास्ट फूड से बचें, योग और प्राणायाम करें।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इन उपायों को अपनाकर निमोनिया के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    Also Read : भोजपुरी स्टार पवन सिंह को वाराणसी कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मिली

    The risk of pneumonia increases in winter... learn about the symptoms and prevention methods. सर्दियों में बढ़ता है निमोनिया का खतरा... जानें लक्षण और बचाव के तरीके
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट
    Next Article आरपीएफ ने चलाया सघन जांच अभियान, UVSS से खंगाली गयी गाड़ियां

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.