Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कल शाम 5 बजे थमेगा दुमका, गोड्डा, राजमहल में चुनाव प्रचार का शोर, 1 जून को वोटिंग
    झारखंड

    कल शाम 5 बजे थमेगा दुमका, गोड्डा, राजमहल में चुनाव प्रचार का शोर, 1 जून को वोटिंग

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चुनाव प्रचार का समय खत्म होते बाहर से गये नेताओं-कार्यकर्ताओं को क्षेत्र से वापस होना होगा

     

    रांची : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में झारखंड के तीन लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार शाम 5 बजे थम जाएगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद तीनों संसदीय क्षेत्र (दुमका, राजमहल और गोड्डा) में बाहर से गये पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को वापस लौटना होगा. उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए मतदान के दिन बूथों पर विशेष व्यवस्था की गयी है. बूथों पर गर्मी से बचने के लिए फैन, शेड, नींबू पानी, कुर्सी, मेडिकल सुविधा बहाल की गयी है. वहीं दूर-दराज के मतदाताओं को बूथ तक लाने, ले जाने के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी.

     

    मतदान केंद्रों में गर्मी से बचने के लिए विशेष व्यवस्था होगी

     

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि गर्मी से मतदान प्रतिशत प्रभावित नहीं हो इसके लिए यह प्रयास किया जा रहा है कि मतदाताओं को कतार में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े. इसके लिए मतदानकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूर्व से ही मतदाता जागरूकता हेतु  व्यापक अभियान चलाये गये हैं. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

     

    राजमहल लोकसभा सीट पर सबसे अधिक महिला वोटर्स की संख्या

     

    के रविकुमार ने कहा कि सातवें चरण के चुनाव में राजमहल, गोड्डा और दुमका में 1 जून को मतदान होना है. राजमहल ऐसा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है, जहां पुरुषों से अधिक महिला मतदाता हैं. यहां कुल 17,04,671 मतदाता में से पुरुष मतदाता 8,51,165 और महिला मतदाता 8,53,496 हैं. दुमका में कुल मतदाता 15,91,061 हैं, जिनमें पुरुष 7,99,045 और महिला मतदाता 7,92,010 हैं. उसी तरह गोड्डा में कुल मतदाता 20,28,154 हैं, उनमें पुरुष 10,50,328 और महिला मतदाताओं की संख्या 9,77,809 है. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में अवैध सामग्री और नकदी के रूप में 133 करोड़  60 लाख रुपये से अधिक की जब्ती की गयी है.

    7th phase Dumka Godda k ravikumar Rajmahal viting
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाने के मामले में जयराम को मिला बेल
    Next Article BREAKING : टेंडर कमीशन मामला : IAS मनीष रंजन के करीबी डॉक्टर और बैंक अधिकारी के घर ईडी की टीम ने की छापेमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.