Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बंगाल में खिला कमल, पीएम मोदी बोले- जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में खिला कमल, पीएम मोदी बोले- जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 4, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi/Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस जीत को कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम बताया। प्रधानमंत्री ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत अनगिनत कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में जमीनी स्तर पर काम किया और विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया। यही पार्टी की असली ताकत है।

    ‘कमल खिल उठा, जनशक्ति की जीत’

    अपने दूसरे पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में “कमल खिल उठा है” और यह चुनाव हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने इसे जनशक्ति की जीत बताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा के सुशासन पर भरोसा जताया है। उन्होंने बंगाल के लोगों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिला यह जनादेश अभूतपूर्व है और “डबल इंजन सरकार” राज्य में सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।

    असम में भी जीत पर जताई खुशी

    प्रधानमंत्री ने असम विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में दिन-रात मेहनत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की यह बड़ी उपलब्धि है। पिछले एक दशक में हुए विकास कार्यों को उन्होंने जीत का प्रमुख कारण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि असम की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण की राजनीति पर भरोसा जताया है और केंद्र सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम करती रहेगी।

    तमिलनाडु और पुडुचेरी पर भी दी प्रतिक्रिया

    तमिलनाडु में एनडीए को मिले समर्थन के लिए प्रधानमंत्री ने मतदाताओं का धन्यवाद किया और बेहतर प्रदर्शन करने वाली पार्टी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास और जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, पुडुचेरी में एनडीए कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर किए गए उनके प्रयासों की वजह से जनता ने एक बार फिर गठबंधन पर भरोसा जताया है।

    Also Read : हजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज, SIT ने एक और आरोपी दबोचा

    The Lotus Blooms in Bengal; PM Modi Calls It a Historic Victory for 'Janshakti' पीएम मोदी बोले- जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत बंगाल में खिला कमल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज, SIT ने एक और आरोपी दबोचा
    Next Article ड्रोन तकनीक से सशक्त हुई धनबाद पुलिस, हाईटेक निगरानी की शुरुआत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.