Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»काबा की नहीं, मां काली की है बंगाल की धरती, ममता के गढ़ में योगी आदित्यनाथ की हुंकार
    ट्रेंडिंग

    काबा की नहीं, मां काली की है बंगाल की धरती, ममता के गढ़ में योगी आदित्यनाथ की हुंकार

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kolkata: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के जोरासांको में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पवित्र कर्मभूमि से हुंकार भरते हुए योगी ने दो टूक शब्दों में कहा कि बंगाल की पहचान किसी मजहबी प्रतीकों से नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर ‘कालीबाड़ी’ से है।

    उन्होंने ममता बनर्जी के शासन को राज्य की अस्मिता के लिए खतरा बताते हुए भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार की पुरजोर वकालत की। मुख्यमंत्री योगी ने तृणमूल कांग्रेस को ‘टेरर, माफिया राज और करप्शन’ का पर्याय करार दिया। उन्होंने इतिहास की परतें खोलते हुए कहा कि बंगाल को पहले कांग्रेस ने लूटा, फिर कम्युनिस्टों ने नोचा और अब बीते 15 वर्षों से टीएमसी के गुंडे राज्य को कंगाल बनाने की साजिश रच रहे हैं। योगी ने दावा किया कि जिस बंगाल से कभी पूरा देश रोजगार की उम्मीद लेकर आता था और जो ज्ञान व शोध की धरा था, आज वह अपनी बदहाली से जूझ रहा है।

    रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बंगाल की संस्कृति और सुरक्षा से जुड़े कई गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में गोहत्या आम हो गई है, रामनवमी की शोभायात्राओं पर प्रतिबंध लगाया जाता है और दुर्गा पूजा के समय कर्फ्यू की स्थिति पैदा की जाती है। उन्होंने व्यापारियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि वे आज टीएमसी के गुंडों द्वारा वसूले जाने वाले ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त हैं। जोरासांको की घटना का उल्लेख करते हुए योगी आदित्यनाथ ने ममता सरकार को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की ‘ठाकुरबाड़ी’ है, जो पूरे भारत का गौरव है।

    उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जिस पवित्र हेरिटेज परिसर में गुरुदेव या भारत माता की तस्वीर सुशोभित होनी चाहिए थी, वहां टीएमसी के गुंडों ने जबरन ममता बनर्जी की तस्वीर लगा दी है। इसे उन्होंने भारतीयता और बंगाल की अस्मिता का सीधा अपमान करार दिया। आर्थिक मोर्चे पर सीएम योगी ने बंगाल सरकार को आंकड़ों के आइने में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य में 7,000 से अधिक बड़े उद्योग बंद हो चुके हैं, जिससे लगभग 30 लाख से अधिक युवा बेरोजगार होकर भटकने को मजबूर हैं।

    उन्होंने कोलकाता के मेयर की ‘उर्दू’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि बंगाली अस्मिता के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि बंगाल को बुआ-भतीजे की टीएमसी सरकार की गुलामी से मुक्त कराने का समय आ गया है और राज्य के उज्जवल भविष्य के लिए ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार ही एकमात्र विकल्प है।

    Also Read :  जामताड़ा में सनसनी: शाम को घर से निकलीं दो सगी बहनें गायब, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    #Jharkhand News banag politics Jharkhand news Kolkata mamta banarji News Headline west bangal assembly election Yogi Adityanath न्यूज हेडलाइन स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article ‘धुरंधर 2’ ने यूके में रचा इतिहास, ‘पठान’ को पछाड़ बनी नंबर 1 फिल्म
    Next Article पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले झारखंड-बंगाल बॉर्डर सील, पाकुड़ में हाई अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.