Mumbai : धुरंधर 2 ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए पठान को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने यूनाइटेड किंगडम में £4.388 मिलियन की कमाई कर ली है, जबकि शाहरुख खान की पठान की कमाई £4.380 मिलियन रही थी। इसके साथ ही यह यूके में अब तक की नंबर-1 फिल्म बन गई है।
यूके बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड
फिल्म ने यूके में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है, जिससे इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है। इस सफलता का श्रेय फिल्म में रणवीर सिंह के दोहरे किरदार ‘हमज़ा’ और ‘जसकीरत’ को दिया जा रहा है, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
रणवीर सिंह का इंटरनेशनल दबदबा बढ़ा
फिल्म के जरिए अभिनेता रणवीर सिंह ने एक बार फिर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। इससे पहले भी वे कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स का हिस्सा रह चुके हैं और अब यूके मार्केट में नई ऊंचाई हासिल की है। फिल्म की सफलता के साथ ही रणवीर की लोकप्रियता नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और मिडिल ईस्ट में भी तेजी से बढ़ रही है। यह फिल्म उनकी हालिया सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय हिट मानी जा रही है।
Also Read : ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के करीब, पहले हफ्ते में लगा सकती है सेंचुरी


