Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राज्यपाल पहुंचे फिल्म ‘सहिया’ के सेट पर, झारखंड को बताया फिल्मों के लिए बेहतरीन लोकेशन
    झारखंड

    राज्यपाल पहुंचे फिल्म ‘सहिया’ के सेट पर, झारखंड को बताया फिल्मों के लिए बेहतरीन लोकेशन

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड के नेतरहाट के लोअर घाघरी क्षेत्र में इन दिनों हिंदी फीचर फिल्म “सहिया” की शूटिंग चल रही है, जहां शनिवार को राज्यपाल ने मौके पर पहुंचकर सेट का निरीक्षण किया। उन्होंने फिल्म निर्माण से जुड़ी टीम से संवाद किया और राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

    राज्यपाल ने कहा कि झारखंड, विशेष रूप से नेतरहाट क्षेत्र, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां की घाटियाँ, झरने और हरियाली एक आकर्षक सिनेमाई पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हैं, जो फिल्म निर्माण के लिए अत्यंत उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन फिल्म उद्योग को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे झारखंड भविष्य में एक प्रमुख शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरे।

    फिल्म “सहिया” के निर्माता संजय शर्मा हैं और इसमें शांतनु महेश्वरी, नीरज काबी, रमन गुप्ता और रिंकू राजू जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। राज्यपाल ने फिल्म की विषयवस्तु, लोकेशन चयन, तकनीकी पक्ष और स्थानीय कलाकारों की भागीदारी की जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि फिल्म में झारखंड के स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी अवसर मिल रहा है।

    राज्यपाल ने कहा “यह झारखंड की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर लाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। राज्य की संस्कृति, सौहार्द और प्रकृति फिल्म उद्योग को नई ऊर्जा देने में सक्षम है।”

    इस दौरान लातेहार के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें इस क्षेत्र की विशेषताओं से अवगत कराया।

    राज्यपाल के इस दौरे से स्थानीय लोगों और फिल्म निर्माण दल में उत्साह का माहौल है, और माना जा रहा है कि यह झारखंड में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    Also read: चतरा का नया गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, Video जारी कर खुलेआम दी धमकी… देखें

    Also read: SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ विधायक निसात आलम की अध्यक्षता में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों पर विशेष जोर
    Next Article दो घंटे की बारिश में जलमग्न हुई रांची… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईडी के अधिकारियों पर एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.