Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ विधायक निसात आलम की अध्यक्षता में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों पर विशेष जोर
    झारखंड

    पाकुड़ विधायक निसात आलम की अध्यक्षता में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों पर विशेष जोर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 22, 2025Updated:June 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम की अध्यक्षता में रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक अहम संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करना, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी 28 जून को आयोजित होने वाली “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करना रहा।

    विधायक निसात आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए जनसंपर्क को प्राथमिकता देने और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान विभिन्न मंडलों के नव नियुक्त अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। विधायक ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी।

    विधायक आलम ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज को सर्वोपरि मानती है और उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर है।

    बैठक के दौरान यह भी घोषणा की गई कि आगामी 26 जून को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम की उपस्थिति में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें “संविधान बचाओ रैली” की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    बैठक के समापन पर पाकुड़ होड़ क्लब के सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक निसात आलम ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं और विभिन्न संगठनों की भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

    इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, पर्यवेक्षक अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, मुख्तार हुसैन, सेमीनुल इसलाम, शाहीन परवेज, गुलाम अहमद, असद हुसैन, देबू विश्वास, प्रमोद डोकानिया, रामविलास महतो, मोनिता कुमारी, शहनाज बेगम, जिला परिषद सदस्य मंजुला हसदा, मिरजाहान शेख, मिठुन मरांडी, इसलाम मियां, ए. गंगुली, मनोवर आलम, कलीमुद्दीन शेख, मजिबुर रहमान, बेलाल शेख, जालालुद्दीन शेख सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Also Read : जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    Congress party Congress policies Congress workers Development Work District Congress Office Jharkhand Congress MLA Nisat Alam organizational meeting organizational strengthening Pakur Pakur News Politics Public Outreach Campaign Save the Constitution Rally Youth Participation कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस नीति कांग्रेस पार्टी जनसंपर्क अभियान जिला कांग्रेस कार्यालय झारखंड काँग्रेस पाकुड़ पाकुड़ समाचार युवा भागीदारी राजनीति विकास कार्य विधायक निसात आलम संगठन सशक्तिकरण संगठनात्मक बैठक संविधान बचाओ रैली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाषा को लेकर समाज में जनाक्रोश, सरकार से 17 मान्यता प्राप्त भाषाओं की स्थिति स्पष्ट करने की मांग
    Next Article राज्यपाल पहुंचे फिल्म ‘सहिया’ के सेट पर, झारखंड को बताया फिल्मों के लिए बेहतरीन लोकेशन

    Related Posts

    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.