Jamtara( Rajiv jha) : उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को जामताड़ा के SDM अनंत कुमार के द्वारा विभिन्न परिवादों का स्थलीय जाँच किया गया। इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जामताड़ा कोर्ट रोड सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर के समीप ठाकुर पोखर तालाब के स्वरूप को बदलकर एवं तलाब के मेढ़ की मिट्टी काटकर तालाब के उपर भवन निर्माण का कार्य कराने से संबंधित प्राप्त परिवाद पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं पर स्थलीय जाँच किया गया।
इसके अलावा मयुर होटल के मालिक के विरूद्ध अतिक्रमण, प्रदूषण एवं जल निकासी करने से संबंधित प्राप्त परिवाद पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं पर दोनों पक्षों को सुना। वहीं आईओसीएल स्वामित्व के अधीन मिहिजाम शहर स्थित पेट्रोल पम्प के प्रवेश एवं निकास द्वार पर अवैध ढांचा खड़ा कर अतिक्रमण किये जाने से संबंधित परिवाद पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं पर स्थलीय जाँच किया गया। इसके अलावा रिफ्युजी मार्केट मिहिजाम में अवस्थित न्यु साई होटल के संचालन और उससे होने वाली परेशानी एवं प्रदूषण से संबंधित पाप्त परिवाद पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं पर अनुमंडल पदाधिकारी ने जाँच किया।
Also read: डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…
Also read: और पुलिसकर्मी के साथ रांची बंद समर्थकों की हाथापाई!… देखें VIDEO
Also read: कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …





