Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पंचायत भवन और सड़क विकास पर सरकार ने तेज किया काम
    बिहार

    पंचायत भवन और सड़क विकास पर सरकार ने तेज किया काम

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : नवनियुक्त ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कार्यभार संभालते ही गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने और पंचायत भवनों के विकास को लेकर कई अहम योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन टोलों (बसावटों) तक अभी तक सड़क नहीं पहुंची है, वहां सरकार ग्रामीणों से लीज पर जमीन लेकर सड़क बनाने का काम करेगी।

    मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 42,022 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जीटीएसएनवाई योजना से अब तक 4,618 बसावटों को जोड़ने के लिए 3,968 किलोमीटर सड़क बन चुकी है। इसके अलावा, जिला मुख्यालयों को प्रखंड से जोड़ने वाली सिंगल लेन सड़कों को टू-लेन किया जाएगा और सघन ट्रैफिक वाली सड़कों की पहचान कर योजना बनाई जाएगी।

    सड़कें सालभर दुरुस्त रहें, इसके लिए ओपीआरएमसी लागू किया गया है। जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियरों को फील्ड में लगातार निरीक्षण करने के लिए तैनात किया जाएगा और हर महीने 1,500 रुपए पेट्रोल-डीजल भत्ता दिया जाएगा। अब तक राज्य की 1.19 लाख बसावटों को 1.18 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों से जोड़ा जा चुका है।

    वहीं, नवनियुक्त पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत स्तर पर योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए कमेटियां बनाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की योजना साझा की। उन्होंने बताया कि जिला परिषदों की संपत्ति विकसित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

    राज्य में 1,069 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण चल रहा है। सभी 8,053 पंचायतों में मिनी सचिवालय के रूप में भवन विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 1,700 भवन तैयार हो चुके हैं। इन भवनों में आरटीपीएस केंद्र भी संचालित होंगे। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा करते हुए रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

    चुनाव की दृष्टि से, अक्टूबर-नवंबर 2026 में राज्य की सभी पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों में चुनाव होने हैं। इस बीच योजनाओं को तेजी से अमल में लाना बड़ी चुनौती बन गई है।

    The government has accelerated work on Panchayat Bhawan and road development.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऔरंगाबाद उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के तीन ठिकानों पर SVU की छापेमारी
    Next Article दूसरी शादी करने की चाह में पत्नी और बच्चे की ह’त्या करने की कोशिश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.