Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव में फिर गूंजा ‘गोलू अपहरण केस’, PM मोदी ने याद दिलाया 2001 का खौफनाक कां’ड
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव में फिर गूंजा ‘गोलू अपहरण केस’, PM मोदी ने याद दिलाया 2001 का खौफनाक कां’ड

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025No Comments3 Mins Read28
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अपहरण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में अब एक बार फिर पुराने अपहरण कांडों की चर्चा तेज हो गई है। PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर की जनसभा में गोलू अपहरण कांड का जिक्र करते हुए राजद सरकार पर तीखा हमला बोला।

    पीएम मोदी ने कहा कि आज के युवा शायद इस घटना को नहीं जानते होंगे, लेकिन साल 2001 में मुजफ्फरपुर में गोलू नाम के एक स्कूली बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों ने फिरौती मांगी, और जब पैसे नहीं मिले, तो बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। PM ने कहा कि उस दौर में अपराध और अराजकता का बोलबाला था — राजद के शासन में 35 से 40 हजार अपहरण हुए थे और लोगों का जीना दूभर हो गया था। मोदी ने कहा, “राजद के शासन में माताओं-बहनों के आंसुओं की कोई कीमत नहीं थी। बिहार के लोग आज भी उस दौर के डर को नहीं भूले हैं। हम सेवा करने आए हैं, बिहार को फिर से उसी अंधकार में नहीं जाने देंगे।”

    क्या है गोलू अपहरण कांड?

    साल 2001 में मुजफ्फरपुर में गोलू नाम के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरा शहर उबाल पर था। लोग सड़कों पर उतर आए थे और नगर थाना, नाका थाना और पुलिस चौकियों में आग लगा दी गई थी। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में रहना पड़ा, और राज्य सरकार को पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजना पड़ा था। इस केस को 2024 में फिर से खोला गया है, जिसमें 32 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। कई आरोपी अब विभिन्न राजनीतिक दलों में सक्रिय हैं, जिससे मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    अटल बिहारी वाजपेयी ने याद किया था ‘किसलय अपहरण कांड’

    पीएम मोदी के बयान के बाद लोगों को 2005 के किसलय अपहरण कांड की भी याद आ गई। उस समय पटना के डीपीएस स्कूल के छात्र किसलय कौशल का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उस घटना पर तत्कालीन PM अटल बिहारी वाजपेयी ने पटना में कहा था — “कहां है मेरा किसलय, कोई मेरे किसलय को लौटा दो।”

    गोलू और किसलय अपहरण कांड बिहार के इतिहास में आज भी उन भयावह दिनों की याद दिलाते हैं, जब अपराध और अपहरण आम बात बन चुके थे। PM मोदी ने इन घटनाओं का जिक्र कर मतदाताओं को यह याद दिलाने की कोशिश की है कि राजद शासनकाल में बिहार की कानून-व्यवस्था कैसी थी।

    Also Read : अमित शाह का राजद पर हमला, कहा- लालू-राबड़ी राज में 32 हजार अपहरण और 12 नरसंहार हुए

    Bihar: 'Golu kidnapping case' Golu kidnapping case PM मोदी ने याद दिलाया 2001 का दर्दनाक हादसा The 'Golu kidnapping case' resurfaced in the Bihar elections with PM Modi reminding the nation of the tragic incident of 2001. गोलू अपहरण कांड बिहार : ‘गोलू अपहरण कांड’ बिहार चुनाव में फिर गूंजा ‘गोलू अपहरण कांड’
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब शहरी इलाकों में भी मिलेगी LNG की सुविधा, टाटा मोटर्स और थिंक गैस के बीच हुआ MoU
    Next Article रांची के बुंडू में भीषण सड़क हादसा, चार की मौ’त, दर्जनभर घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.