Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अब शहरी इलाकों में भी मिलेगी LNG की सुविधा, टाटा मोटर्स और थिंक गैस के बीच हुआ MoU
    झारखंड

    अब शहरी इलाकों में भी मिलेगी LNG की सुविधा, टाटा मोटर्स और थिंक गैस के बीच हुआ MoU

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025No Comments2 Mins Read19
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने भारी मालवाहक ट्रकों और लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों के लिए तरल प्राकृतिक गैस (LNG) की उपलब्धता को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत कंपनी ने शहरी गैस वितरण कंपनी “थिंक गैस” के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल से अब शहरी क्षेत्रों में भी एलएनजी की आपूर्ति आसान होगी।

    टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष एवं व्यवसाय प्रमुख (ट्रक) राजेश कौल ने बताया कि यह साझेदारी देश में टिकाऊ और कुशल माल ढुलाई को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि एलएनजी न केवल लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों के लिए एक भरोसेमंद ईंधन विकल्प है, बल्कि यह भारी वाहन मालिकों के लिए भी एक आकर्षक और किफायती समाधान साबित होगा।

    राजेश कौल ने आगे बताया कि इस एमओयू का मकसद देशभर में एलएनजी ईंधन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और वाहन मालिकों को इस वैकल्पिक ईंधन को आत्मविश्वास के साथ अपनाने के लिए सक्षम बनाना है। इससे परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

    थिंक गैस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं व्यवसाय प्रमुख (एलएनजी ईंधन) सोमिल गर्ग ने कहा कि वैकल्पिक ईंधन आधारित परिवहन में अग्रणी टाटा मोटर्स के साथ साझेदारी उनकी कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से फायदेमंद होगी। इससे थिंक गैस को अपने नेटवर्क के विस्तार और एलएनजी की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    इस साझेदारी से न केवल परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को बल मिलेगा, बल्कि शहरी क्षेत्रों में एलएनजी की उपलब्धता भी पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी।

    automobile news clean energy Green Transport LNG sustainability Tata Motors Tata Motors Update Think Gas Transport News Truck Industry
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमित शाह का राजद पर हमला, कहा- लालू-राबड़ी राज में 32 हजार अपहरण और 12 नरसंहार हुए
    Next Article बिहार चुनाव में फिर गूंजा ‘गोलू अपहरण केस’, PM मोदी ने याद दिलाया 2001 का खौफनाक कां’ड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.