Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज होगा रवाना
    देश

    श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज होगा रवाना

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रीकांत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर बेनकाब करने के लिए एक संगठित और आक्रामक कूटनीतिक मुहिम की शुरुआत कर दी है. आज यानी बुधवार से शुरू हो रही इस पहल की पहली कड़ी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में देखने को मिलेगी, जहां शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा. यह प्रतिनिधिमंडल UAE के अलावा लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन का भी दौरा करेगा. कुल मिलाकर, सात प्रतिनिधिमंडलों को मिलाकर यह अभियान 32 देशों और बेल्जियम के ब्रुसेल्स स्थित यूरोपीय संघ मुख्यालय तक फैला होगा.

    PM की तीन स्पष्ट नीतिगत लाइनें होंगी प्रमुख विषय

    इस मुहिम के तहत प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों को आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई रणनीति और स्पष्ट रुख से अवगत कराएंगे. विदेश सचिव विक्रम मिस्री के नेतृत्व में मंगलवार को तीन प्रतिनिधिमंडलों को विशेष ब्रीफिंग दी गई, जिसमें पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, और भारत द्वारा खींची गई नई रणनीतिक सीमा रेखा पर विस्तार से जानकारी दी गई.

    तीन प्रमुख सिद्धांत :

    • भारत अब परमाणु ब्लैकमेलिंग को स्वीकार नहीं करेगा.
    • आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है.
    • आतंकियों और उनके संरक्षकों में कोई अंतर नहीं किया जाएगा.

    अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिए जाएंगे स्पष्ट संकेत

    प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों को यह संदेश देंगे कि पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक और भारत इसका पीड़ित है. भारत की ओर से यह स्पष्ट किया जाएगा कि यदि भविष्य में किसी आतंकी घटना को अंजाम दिया गया, तो भारत कठोर और निर्णायक कार्रवाई करेगा. विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए बताया जाएगा कि आतंकी पाकिस्तान की धरती पर प्रशिक्षित हुए थे.

    विपक्ष और सत्ता पक्ष का संतुलन

    इस मुहिम में 51 सांसदों को शामिल किया गया है, जिनमें 31 सत्तारूढ़ NDA और 20 विपक्षी दलों से हैं. प्रतिनिधिमंडलों में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक दल से विभिन्न पार्टियों के नेता शामिल किए गए हैं, जिनमें बैजयंत पांडा (भाजपा), रविशंकर प्रसाद (भाजपा), संजय कुमार झा (जदयू), शशि थरूर (कांग्रेस), कनिमोझी (डीएमके) और सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी) प्रमुख हैं. सभी सात प्रतिनिधिमंडलों में कम से कम एक मुस्लिम प्रतिनिधि को शामिल किया गया है, जो या तो राजनेता हैं या पूर्व राजनयिक, ताकि यह संदेश भी दिया जा सके कि भारत की लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, न कि किसी धर्म विशेष के विरुद्ध.

    Also Read : राज्य के कई जिलों में आज आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट… जानें

    All-party Delegation Brussels Congo diplomatic campaign European Union fight against terrorism Foreign Visit global diplomacy Global Platform India India's foreign policy Indian Parliament international cooperation international relations Liberia Pakistan Shrikant Shinde Sierra Leone terrorism UAE अंतरराष्ट्रीय संबंध अंतरराष्ट्रीय सहयोग आतंकवाद आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कांगो कूटनीतिक मुहिम पाकिस्तान ब्रुसेल्स भारत भारत की विदेश नीति भारतीय संसद यूएई यूरोपीय संघ लाइबेरिया विदेशी दौरा वैश्विक कूटनीति वैश्विक मंच श्रीकांत शिंदे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सिएरा लियोन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके जिले में क्या है रेट
    Next Article रानीगंज BDO और सहायक डेढ़ लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.