Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»1 अगस्त से बदल जाएगा UPI पेमेंट करने का पूरा सिस्टम, जानें नए नियम और डिजिटल पेमेंट पर असर
    ट्रेंडिंग

    1 अगस्त से बदल जाएगा UPI पेमेंट करने का पूरा सिस्टम, जानें नए नियम और डिजिटल पेमेंट पर असर

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    UPI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अगर आप भी फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे ऐप्स से UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक अगस्त 2025 से UPI से जुड़े कुछ नए नियम लागू करने जा रहा है। इन बदलावों का सीधा असर आपके रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट पर पड़ेगा।

    क्या बदलने वाला है?

    NPCI नए API नियम लेकर आ रहा है, जिससे UPI सिस्टम और तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बन सके। इसका मकसद है सर्वर डाउन, स्लो स्पीड और तकनीकी दिक्कतों को कम करना।

    1. बैलेंस चेक पर लिमिट
      अब आप UPI ऐप्स से दिन में सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकेंगे। इससे सिस्टम पर दबाव कम होगा और ऐप की स्पीड बेहतर बनी रहेगी।
    2. फंसे हुए पेमेंट की स्थिति सिर्फ 3 बार देख सकेंगे
      अगर कोई पेमेंट अटक गया है तो आप उसका स्टेटस सिर्फ तीन बार ही चेक कर पाएंगे। हर बार चेक करने के बीच 90 सेकंड का गैप जरूरी होगा।
    3. लिंक्ड अकाउंट्स की जानकारी पर सीमा
      अब आप यह नहीं देख सकते कि आपका नंबर किन-किन बैंक अकाउंट्स से जुड़ा है, 25 बार से ज्यादा। यह लिमिट हर दिन के लिए तय की गई है।
    4. ऑटोपे का टाइम स्लॉट तय
      Netflix, SIP जैसे सब्सक्रिप्शन के लिए ऑटो डेबिट अब केवल नॉन-पीक टाइम में ही प्रोसेस होगा – सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद।

    NPCI ने दिए सुरक्षा के सुझाव

    डिजिटल पेमेंट फ्रॉड से बचने के लिए NPCI ने कुछ सुझाव भी दिए हैं:

    • सिर्फ भरोसेमंद ऐप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
    • अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
    • ऐप डाउनलोड करते समय पब्लिशर जरूर चेक करें।
    • OTP या UPI पिन किसी से भी शेयर न करें।

    हर ट्रांजैक्शन अलर्ट को ध्यान से पढ़ें और कुछ भी गलत लगे तो तुरंत बैंक या ऐप से संपर्क करें।

     

     

    NPCI NPCI अपडेट UPI UPI नए नियम UPI बैलेंस चेक लिमिट UPI सिक्योरिटी टिप्स ऑटोपे टाइम स्लॉट ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ऑनलाइन बैंकिंग गूगल-पे डिजिटल पेमेंट डिजिटल फ्रॉड पेटीएम पेमेंट ऐप्स पेमेंट स्टेटस लिमिट फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी फोनपे बैंकिंग नियम. मोबाइल पेमेंट यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट यूपीआई बदलाव सुरक्षित पेमेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबचत भी, लोन की सुविधा भी, जानिए पोस्ट ऑफिस की इस योजना के फायदे
    Next Article शहरी निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाई कोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को किया तलब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.