Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»पटना मेट्रो ट्रायल की उलटी गिनती शुरू, दिल्ली टीम जनवरी में करेगी निरीक्षण
    बिहार

    पटना मेट्रो ट्रायल की उलटी गिनती शुरू, दिल्ली टीम जनवरी में करेगी निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेट्रो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना मेट्रो का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक पाँच स्टेशनों पर मेट्रो का ट्रायल शुरू हो सकता है। इसके बाद लोग ISBT मेट्रो स्टेशन से लेकर मलाही पकड़ी स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इस बीच अगले साल 15 जनवरी को दिल्ली की एक विशेषज्ञ टीम पटना पहुंचेगी, जो राजेंद्र नगर, मोइनुल हक और पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करेगी। ये तीनों अंडरग्राउंड स्टेशन हैं और इन्हें तैयार करने में मेट्रो टीम तेजी से काम कर रही है।

    मलाही पकड़ी स्टेशन पर सिविल और स्ट्रक्चर से जुड़े सभी काम पूरे कर लिए गए हैं, जबकि खेमनीचक स्टेशन पर अलाइनमेंट और आंतरिक निर्माण तेजी से चल रहा है। खेमनीचक एक महत्वपूर्ण कनेक्टिंग स्टेशन है, और इसका निर्माण पूरा होना बाकी स्टेशनों पर मेट्रो संचालन के लिए जरूरी है। अधिकारियों के अनुसार, अब टेस्टिंग, सिग्नलिंग और सुरक्षा मूल्यांकन जैसे अंतिम चरण के काम चल रहे हैं।

    उधर, पटना जंक्शन से रुकनपुरा और मीठापुर तक कुल 9.35 किलोमीटर का अंडरग्राउंड कॉरिडोर भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। इस रूट पर स्थित राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पटना का सबसे गहरा स्टेशन होगा, जहाँ से मेट्रो 21 मीटर की गहराई पर चलेगी। इसकी अधिक गहराई का कारण ऊपर से गुजरने वाला राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन का ट्रैक है। यह स्टेशन सीधे रेलवे टर्मिनल से जुड़ा होगा, जिससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में भी सुविधा मिलेगी। वहीं, पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन को इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो रेड लाइन और ब्लू लाइन को आपस में जोड़ेगा। इसके तैयार हो जाने से दानापुर, खेमनीचक और न्यू ISBT के बीच यात्रा और भी आसान हो जाएगी।

    The countdown for Patna Metro trials has begun; a Delhi team will conduct an inspection in January.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआद्रा मंडल में 8 से 14 दिसंबर तक होगा रोलिंग ब्लॉक का काम, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले
    Next Article इनकम टैक्स गोलम्बर से डाकबंगला चौराहा तक सड़क किनारे पार्किंग पर रोक, नई व्यवस्था की लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, लोगों से की यह अपील

    July 2, 2026

    जमशेदपुर ह’त्याकांड पर भी भाजपा को घेर रही झामुमो, क्या बोले बाबूलाल

    July 2, 2026

    झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, क्या और किसको होगा फायदा ?

    July 2, 2026

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.