Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»आद्रा मंडल में 8 से 14 दिसंबर तक होगा रोलिंग ब्लॉक का काम, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले
    झारखंड

    आद्रा मंडल में 8 से 14 दिसंबर तक होगा रोलिंग ब्लॉक का काम, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2025Updated:December 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आद्रा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 8 से 14 दिसंबर तक रोलिंग ब्लॉक लगाया जाएगा। इस दौरान इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की संयुक्त टीम ट्रैक, ओवरहेड वायर और सिग्नलिंग सिस्टम के आवश्यक रखरखाव कार्य करेगी। रेलवे के अनुसार, इन सात दिनों तक कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

    चार ट्रेनें पूरी तरह रद्द

    रोलिंग ब्लॉक अवधि में निम्नलिखित ट्रेनें संचालित नहीं होंगी :

    • आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू
    • आद्रा-बाराभूम-आद्रा मेमू
    • हटिया-टाटा-हटिया एक्सप्रेस
    • आद्रा-भागा-आद्रा मेमू

    कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द या रूट बदले

    झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस : 8 से 12 दिसंबर तथा 14 दिसंबर को बोकारो में ही समाप्त और यहीं से प्रारंभ।

    • बर्धमान-हटिया मेमू : 9 से 14 दिसंबर तक गोमो में शॉर्ट-टर्मिनेट।
    • टाटानगर-आसनसोल–बराभूम मेमू : 9 दिसंबर को आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेट/ओरिजिनेट।
    • आसनसोल-पुरुलिया मेमू : 14 दिसंबर को आद्रा से नई शुरुआत करेगी।

    तीन ट्रेनों का समय बदला

    रोलिंग ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है :

    • खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस : 14 दिसंबर को 150 मिनट की देरी से चलेगी।
    • बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस : उसी दिन 60 मिनट विलंब से रवाना होगी।
    • धनबाद-बांकुड़ा मेमू : 9, 13 और 14 दिसंबर को 60 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

    इसके अलावा 12802 आनंद विहार–पुरी एक्सप्रेस को 8, 11 और 13 दिसंबर को चंद्रपुरा–राजबेरा सेक्शन में 30 मिनट तक रोका जा सकता है, यदि ट्रेन समय पर चल रही हो।

    यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

    रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अपडेटेड स्थिति अवश्य जांच लें। अधिकारियों के अनुसार, यह रखरखाव कार्य रेल सुरक्षा और परिचालन क्षमता में सुधार के लिए आवश्यक है। हालांकि, कई सेवाओं के रद्द रहने से यात्रियों को असुविधा हो सकती है, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा सर्वोपरि है।

    Also Read : रांची के कई इलाकों में चार घंटे नहीं मिलेगी बिजली

    many trains cancelled and routes changed Rolling block in Adra division from 8th to 14th December आद्रा मंडल में 8 से 14 दिसंबर तक रोलिंग ब्लॉक कई ट्रेनें रद्द और रूट में बदलाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के कई इलाकों में चार घंटे नहीं मिलेगी बिजली
    Next Article पटना मेट्रो ट्रायल की उलटी गिनती शुरू, दिल्ली टीम जनवरी में करेगी निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, लोगों से की यह अपील

    July 2, 2026
    क्राइम

    जमशेदपुर ह’त्याकांड पर भी भाजपा को घेर रही झामुमो, क्या बोले बाबूलाल

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, क्या और किसको होगा फायदा ?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, लोगों से की यह अपील

    July 2, 2026

    जमशेदपुर ह’त्याकांड पर भी भाजपा को घेर रही झामुमो, क्या बोले बाबूलाल

    July 2, 2026

    झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, क्या और किसको होगा फायदा ?

    July 2, 2026

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.