Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JSSC के सफल अभ्यर्थियों को कल सीएम देंगे नियुक्ति पत्र, DC-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC के सफल अभ्यर्थियों को कल सीएम देंगे नियुक्ति पत्र, DC-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JSSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : JSSC यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL)-2023 में सफल अभ्यर्थियों को कल 30 दिसंबर को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यह कार्यक्रम रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे, जो चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नए साल से ठीक पहले यह आयोजन राज्य के युवाओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

    राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि यह समारोह युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे न केवल चयनित अभ्यर्थियों का सपना पूरा होगा, बल्कि सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर भी भरोसा मजबूत होगा।

    कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वित्त सचिव प्रशांत कुमार और डीजीपी झारखंड तदाशा मिश्रा ने पूरी रूपरेखा की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं।

    कार्यक्रम की सफलता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की सुविधा, सुरक्षा इंतजाम, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का क्रमवार जायजा लिया। अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों और कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखें।

    इन पदों के लिए दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

    इस समारोह में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो, कनीय सचिवालय सहायक और प्लानिंग असिस्टेंट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

    कार्यक्रम के दौरान रांची एसएसपी राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनीया, सदर एसडीएम उत्कर्ष कुमार, एडीएम विधि-व्यवस्था रांची राजेश्वर नाथ आलोक, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बादल राज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

    Also Read : लोकभवन का द्वार राज्य के हर नागरिक के लिए सदैव खुला है : राज्यपाल

    DC-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा JSSC के सफल अभ्यर्थियों को कल सीएम देंगे नियुक्ति पत्र The Chief Minister will hand over appointment letters to successful JSSC candidates tomorrow; the DC and SSP reviewed the preparations.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्वालियर में झारखंड का परचम, रुद्रांश शर्मा ने राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में जीता स्वर्ण
    Next Article महिला हॉकी लीग में श्राची बंगाल टाइगर्स की विजयी शुरुआत, सूरमा को 1-0 से हराया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.