Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»महिला हॉकी लीग में श्राची बंगाल टाइगर्स की विजयी शुरुआत, सूरमा को 1-0 से हराया
    खेल-सिनेमा

    महिला हॉकी लीग में श्राची बंगाल टाइगर्स की विजयी शुरुआत, सूरमा को 1-0 से हराया

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हॉकी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025-26 सीजन की शुरुआत श्राची बंगाल टाइगर्स ने शानदार जीत के साथ की। सोमवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टाइगर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से शिकस्त दी। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में देखने को मिला। टाइगर्स की खिलाड़ी अगुस्टिना गोरज़ेलानी ने मिले पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैग फ्लिक लगाकर टीम को बढ़त दिलाई। यह गोल अंत तक मैच का फैसला साबित हुआ।

    मैच की शुरुआत दोनों टीमों के बीच कड़े संघर्ष के साथ हुई। शुरुआती मिनटों में दोनों ही टीमें एक-दूसरे की कमजोरी तलाशती नजर आईं। धीरे-धीरे सूरमा हॉकी क्लब ने दबाव बनाना शुरू किया और कई बार टाइगर्स के गोल के करीब पहुंची, लेकिन अंतिम क्षणों में फिनिशिंग की कमी के कारण बराबरी नहीं कर सकी।

    पहले क्वार्टर के अंतिम मिनटों में सूरमा को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन शिहोरी ओइकावा का शॉट गोल पोस्ट से बाहर निकल गया। दूसरे क्वार्टर में सूरमा ने लगातार आक्रमण किए और कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन टाइगर्स की मजबूत डिफेंस, खासकर लालरेमसियामी की शानदार रक्षात्मक खेल ने बढ़त बरकरार रखी।

    इस दौरान सूरमा की खिलाड़ी मारिया ग्रानातो ने एक तेज हमला किया, लेकिन टाइगर्स की डिफेंडर वेलेंटिना रापोसो ने समय रहते खतरे को टाल दिया। तीसरे क्वार्टर में भी सूरमा का दबदबा बना रहा। बलजीत कौर ने एक और पेनल्टी कॉर्नर दिलाया, लेकिन सलीमा टेटे का शॉट निशाने से चूक गया।

    अंतिम क्वार्टर में सूरमा ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया। मैच के आखिरी दो मिनटों में उन्हें एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन पेनी स्क्विब का शॉट भी गोल में तब्दील नहीं हो सका। मजबूत रक्षा और अनुशासित खेल के दम पर श्राची बंगाल टाइगर्स ने 1-0 से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।

    Also Read : एसजी पाइपर्स की शानदार जीत के साथ रांची में महिला हॉकी लीग का भव्य आगाज

    defeating Surma 1-0. Shrachi Bengal Tigers make a winning start in the women's hockey league महिला हॉकी लीग में श्राची बंगाल टाइगर्स की विजयी शुरुआत सूरमा को 1-0 से हराया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC के सफल अभ्यर्थियों को कल सीएम देंगे नियुक्ति पत्र, DC-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 30 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग झारखंड: छात्रों ने तोड़ीं सभी बैरिकेडिंग, राज्य बनने के बाद पहली बार पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL मामले में कोर्ट का सहारा ले सरकार, माले विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में उठाई मांग

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026

    ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026

    ब्रेकिंग झारखंड: छात्रों ने तोड़ीं सभी बैरिकेडिंग, राज्य बनने के बाद पहली बार पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.