रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई. बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने के दौरान पथराव हुआ. जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है.
इससे पहले छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा पहुंचने की बात कही थी और पुलिस से टकराव से बचने की अपील भी की गई थी.



