Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लोकभवन का द्वार राज्य के हर नागरिक के लिए सदैव खुला है : राज्यपाल
    जोहार ब्रेकिंग

    लोकभवन का द्वार राज्य के हर नागरिक के लिए सदैव खुला है : राज्यपाल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि लोकभवन का द्वार राज्य के हर नागरिक के लिए सदैव खुला है। जनजातीय भाषाओं, लोक कलाओं और सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए भी लोकभवन सदैव सहयोगी रहेगा। लोकभवन आमजनों के हितों के संरक्षक की भूमिका में रहेगा। राज्यपाल गंगवार सोमवार को जमशेदपुर के करनडीह में आयोजित ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाषा और संस्कृति सिर्फ अतीत की धरोहर नहीं बल्कि भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाली शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। यह शताब्दी समारोह भी इसी समावेशी विकास की भावना का प्रतीक है।

    राज्यपाल ने कहा कि यह महोत्सव लोकसंस्कृति और सामुदायिक एकता का उत्सव है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार की ओर से 2003 में संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। उस वक्त मैं अटल मंत्रिपरिषद का सदस्य भी था। राज्यपाल ने कहा कि ओल चिकी लिपि के सृजन में पंडित रघुनाथ मुर्मू का अतुलनीय योगदान रहा है। ओल चिकी लिपि सिर्फ लिपि ही नहीं, बल्कि संथाली समाज की वैचारिक चेतना, सांस्कृतिक गरिमा और पहचान का प्रतीक है। इस लिपि ने शिक्षा, साहित्य और शोध के क्षेत्र में सुदृढ़ आधार प्रदान किया है।

    राज्यपाल ने कहा कि ओल चिकी लिपि शताब्दी समारोह का आयोजन सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की भाषा, संस्कृति व अस्मिता का सजीव उत्सव है। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन से संपूर्ण राज्य में हर्ष और उत्सव का वातावरण है। राष्ट्रपति सामाजिक न्याय, जनजातीय उत्थान और महिला उत्थान की जीवंत प्रतीक भी हैं। उनके आने से यह समारोह ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बन गया है। उन्होंने कहा कि ये वही भूमि है, जहां जमशेदजी टाटा ने औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी थी।

    Also Read : ओलचिकी लिपि से संथाली भाषा का पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार वचनबद्ध : सीएम

    The doors of Lok Bhavan are always open to every citizen of the state: Governor लोकभवन का द्वार राज्य के हर नागरिक के लिए सदैव खुला है : राज्यपाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुशासन के प्रतीक अटल जी की 101वीं जयंती, मिहिजाम में गूंजा उनका विचार और संघर्ष
    Next Article अदाणी फाउंडेशन की निःशुल्क एंबुलेंस बड़कागांव में बनी जीवन रक्षक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.