Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 561 अंक और निफ्टी 166 अंक फिसला
    कारोबार

    तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 561 अंक और निफ्टी 166 अंक फिसला

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर काेरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में हो रही बढोतरी से बने कमजोर निवेशधारणा के कारण हुयी बिकवाली से आज शेयर बाजार में चार दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया और सेंसेक्स 561 अंक और निफ्टी 166 अंक फिसल गया।
    बीएसई का सेंसेक्स 561.45 अंक उतरकर 35 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 34868.98 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 165.70 अंक गिरकर 10305.30 अंक पर रहा। बीएसई में छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली देखी गयी जिससे मिडकैप 1.08 प्रतिशत गिरकर 13140.43 अंक पर और स्मॉलकैप 1.24 प्रतिशत लुढ़ककर 12510.77 अंक पर रहा।
    बीएसई मे एफएमसीजी 0.28 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष सभी समूह गिरावट में रहे जिसमें बैंकिंग 4.08 प्रतिशत, टेलीकॉम 3.12 प्रतिशत, वित्त 2.91 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2863 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1265 हरे निशान में और 1465 लाल निशान में रहे जबकि 133 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
    वैश्विक स्तर पर चीन के शंघाई कंपोजिट 0.30 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर ब्रिटेन का एफटीएसई 2.25 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 2.10 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.07 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.50 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

    Business News Latest news Online news Sansex
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात अमन साहू को मोबाइल व सिम उपलब्ध कराने वाला कक्षपाल धर्मेंद्र लातेहार से गिरफ्तार, पूर्व में रामगढ़ जेल में था पदस्थापित
    Next Article कॉ-ऑपरेटिव बैंक घोटाला : सीआईडी ने तत्कालीन कैशियर मनसा राम महतो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.