Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात अमन साहू को मोबाइल व सिम उपलब्ध कराने वाला कक्षपाल धर्मेंद्र लातेहार से गिरफ्तार, पूर्व में रामगढ़ जेल में था पदस्थापित
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात अमन साहू को मोबाइल व सिम उपलब्ध कराने वाला कक्षपाल धर्मेंद्र लातेहार से गिरफ्तार, पूर्व में रामगढ़ जेल में था पदस्थापित

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2020Updated:June 24, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रामगढ़। कुख्यात अमन साहू को मदद पहुंचाने मामले में कक्षपाल धर्मेंद्र साही को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामगढ़ पुलिस की टीम ने आरोपी धर्मेंद्र को लातेहार से पकड़ा है। वर्तमान में वह लातेहार जेल में कक्षपाल में पदस्थापित है। गिरफ्तार धर्मेंद्र की पूरी टीम कुख्यात अपराधी अमन साहू के लिए काम करती थी। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों से धर्मेंद्र अमन साहू के संपर्क में था। गिरफ्तार धर्मेंद्र और अमन के बीच सांठगांठ तब हुई थी, जब वर्ष 2017 में अमन रामगढ़ जेल में बंद था। गिरफ्तार धर्मेंद्र बिहार में जहानाबाद जिला अंतर्गत गगनपूरा गांव का रहने वाला है। धर्मेंद्र तीन वर्ष पूर्व जेल में बंद कुख्यात अमन साहू को रंगदारी मांगने के लिए अपने फोन को उपलब्ध कराता था।

    2 जनवरी 2017 को छापेमारी में मिला था मोबाइल
    एसपी ने बताया कि 2 जनवरी 2017 को रामगढ़ जेल में छापेमारी के दौरान कुख्यात अमन साहू के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ था। जब छानबीन की गई तो पता चला कि उस नंबर से कई व्यवसाईयों और ठेकेदारों से फ़ोन पर रंगदारी मांगी गई थी। इसके अलावा कई ट्रांसपोर्टिंग और आउटसोर्सिंग कंपनियों के मालिकों को फोन किया गया था। जांच में यह बातें भी सामने आई कि रामगढ़ जेल में चार कक्षपाल उसकी मदद करते थे। वह लोग अमन साहू के लिए मोबाइल और सिम कार्ड लाते थे।
    एसपी ने बताया कि 2017 में दर्ज कांड 2/17 में कार्रवाई करते हुए तीन कक्षपालों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। धर्मेंद्र शाही उस वक्त फरार हो गया था। उसे निलंबित किया गया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस मामले में तत्कालीन उपकारा अधीक्षक हमीद अख्तर के बयान पर अमन साहू व उसके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

    अमन के फरार होने के बाद धर्मेंद्र ने कराया था तबादला
    एसपी ने बताया कि कुख्यात अमन के फरार होने के दौरान ही धर्मेंद्र शाही ने अपना ट्रांसफर लातेहार जिला में करवा लिया। इस बीच उसके खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी करती रही। मगर, कोई उपलब्धि हासिल नही हुआ। इसके बाद रजरप्पा पुलिस ने धर्मेंद्र शाही के खिलाफ वारंट निर्गत करवाया। उसे पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई। डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में टीम लातेहार गई और धर्मेंद्र शाही को गिरफ्तार कर रामगढ़ ले आई। पूछताछ के दौरान उसने कई राज उगले हैं।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में नंदनी डैम के समीप से युवक का शव बरामद
    Next Article तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 561 अंक और निफ्टी 166 अंक फिसला

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.