Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»दो दिन से लापता शिक्षक की घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिली बॉडी
    बिहार

    दो दिन से लापता शिक्षक की घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिली बॉडी

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक शिक्षक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त गुड्डू लाल ठाकुर के तौर पर की गई है। शिक्षक गुड्डू दो दिन से लापता थे और आज यानी शुक्रवार को उनके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बॉडी मिली। डेड बॉडी पर जख्म के निशान पाए गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र की है।

    गुड्डू लाल ठाकुर साहेबगंज थाना क्षेत्र के दरियाछपरा गांव के निवासी थे और राजकीय मध्य स्कूल मनाईंन में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे वह शौच के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं था। गुरुवार को उनकी खोजबीन के दौरान बॉडी से लगभग 300 मीटर की दूरी पर उनका गमछा, डिब्बा और अन्य सामान बरामद हुआ था। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने बॉडी को देखकर पुलिस को सूचना दी।

    साहेबगंज थानेदार सिकंदर कुमार ने मीडिया को बताया, “बुधवार रात से शिक्षक गुड्डू ठाकुर लापता थे। हम लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। आज सुबह उनका शव मिला। प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव पर चाकू से वार के निशान हैं, खासकर सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।”

    घटना की सूचना मिलते ही बिहार के पर्यटन मंत्री और साहेबगंज विधायक राजू सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय निवासी उदय भगत ने बताया, “गुड्डू ठाकुर मेरे घर के पास ही रहते थे। बुधवार रात वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। गुरुवार को पुलिस ने भी उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह उनका शव मिला। उनके जूते, गमछा और डिब्बा भी पास में ही पाए गए। यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है।”

    शिक्षक गुड्डू के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जो मुजफ्फरपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार गांव के लिए रवाना हो गया है। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले में प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है।

    Also Read : रात के अंधेरे में धधक उठे दर्जनों घर

    # Bihar Crime Bihar Bihar teacher killing Body Recovered body with injuries Crime news dead body found Guddu Lal Thakur missing teacher Murder case murder probe muzaffarpur Muzaffarpur news police investigation Rural Area Sahebganj police station shocking murder teacher murder teacher murder case अपराध खबर गुड्डू लाल ठाकुर ग्रामीण क्षेत्र डेड बॉडी मिली पुलिस जांच बिहार बिहार क्राइम बिहार शिक्षक हत्या मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर न्यूज लापता शिक्षक शव पर जख्म शव बरामद शिक्षक की हत्या शिक्षक मर्डर केस सनसनीखेज हत्या साहेबगंज थाना हत्या का मामला हत्या की जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLoan लेना हुआ सस्ता! इन 3 सरकारी बैंकों ने घटाईं ब्याज दरें, जानें आपको कितना होगा फायदा
    Next Article पंजाब का बियर बिहार में होना था सप्लाई, गुमला पुलिस ने 45 लाख का बियर पकड़ा रांची रोड से

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.