Patna : पटना के बिहटा स्थित IIT पटना परिसर में 14वां चार दिवसीय इंटर-IIT टेक मीट शुरू हो गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ मोहम्मद खान ने किया। उद्घाटन समारोह में IIT पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह भी मौजूद थे।
इस टेक मीट में देशभर के 23 IIT संस्थानों से करीब 2000 छात्र शामिल हुए हैं। उद्घाटन के दौरान प्रो. टीएन सिंह ने राज्यपाल को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह राज्यपाल के लिए IIT पटना आने का पहला मौका था।
राज्यपाल मोहम्मद आरिफ मोहम्मद खान ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि पहली बार IIT पटना में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मीट में विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर चर्चा होगी और देशभर के छात्रों को भारत और बिहार के विकास में योगदान करने के तरीकों पर विचार करने का अवसर मिलेगा।
IIT पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि यह दिन बिहार के लिए खास है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश की कई कंपनियां भी शामिल होंगी और आने वाले समय में देश के विकास पर नए विचार और योजनाएँ साझा की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि IIT पटना अपने होस्टिंग के साथ-साथ छात्रों को बिहार की संस्कृति के बारे में जानकारी देने का काम भी करेगा।
Also Read : SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की, 25,487 पदों पर होगी भर्ती


