New Delhi : केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों में कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
फोर्स-वाइज रिक्तियां
एसएससी ने विभिन्न बलों में खाली पदों का विस्तृत विवरण जारी किया है :
- CISF : 14,595 पद
- CRPF : 5,490 पद
- BSF : 616 पद
- SSB : 1,764 पद
- ITBP : 1,293 पद
- Assam Rifles (AR): 1,706 पद
- SSF : 23 पद
कुल रिक्तियों में से 23,467 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 2,020 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। राज्यवार और फोर्सवार पदों की जानकारी उम्मीदवार नोटिफिकेशन लिंक से देख सकते हैं।
पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिक पास
- आयु सीमा : 18 से 23 वर्ष
(आरक्षित श्रेणी को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी)
कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- Apply सेक्शन में जाकर भर्ती का लिंक खोलें।
- नए उम्मीदवार “New User? Register Now” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन कर आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 युवाओं के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों में करियर बनाने का बड़ा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें।
Also Read : धनबाद में फुटपाथ दुकानदारों का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन


