Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विस : छात्रवृत्ति, धान खरीद, स्मार्ट मीटर और बकाया राशि का मुद्दा गरमाया, विपक्ष ने सरकार को घेरा
    झारखंड

    झारखंड विस : छात्रवृत्ति, धान खरीद, स्मार्ट मीटर और बकाया राशि का मुद्दा गरमाया, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : शीतकालीन सत्र के पांचवें और अंतिम दिन झारखंड विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। शुरुआत में ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रवृत्ति के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने से हजारों छात्र परेशान हैं और सरकार को इस मामले की तुरंत जांच करानी चाहिए। मरांडी ने धान खरीद में हो रही गड़बड़ियों का भी मुद्दा उठाया और कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

    तिलैया नहर योजना और स्मार्ट मीटर का मामला उठा

    बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने तिलैया नहर योजना की धीमी प्रगति पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि इस योजना के डीपीआर बनाने का निर्णय 2014–15 में लिया गया था, लेकिन अब तक कोई कागजी प्रगति नहीं हुई है। वहीं विधायक सुरेश बैठा ने स्मार्ट मीटर से जुड़े अनियमित बिजली बिलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गरीब उपभोक्ताओं को अचानक बढ़े हुए बिल मिल रहे हैं। इस पर ऊर्जा मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आश्वासन दिया कि जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    पीडीएस दुकानदारों के कमीशन भुगतान पर चर्चा

    रांची के विधायक सीपी सिंह ने पीडीएस दुकानदारों को महीनों से कमीशन नहीं मिलने की शिकायत उठाई। उन्होंने बताया कि राज्य के लगभग 25 हजार दुकानदार भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मामला केंद्र सरकार के पोर्टल से जुड़ा है और तकनीकी समस्याओं के कारण देरी हुई है। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही सभी दुकानदारों को कमीशन भुगतान कर दिया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी केंद्र के सहयोग की कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि कई ग्रामीण योजनाएं केंद्र की उदासीनता के कारण अटकी हुई हैं।

    वित्त मंत्री का केंद्र पर बड़ा आरोप

    वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में कहा कि केंद्रीय कोयला मंत्री ने राज्य के 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाया मामलों पर चर्चा के लिए कमेटी बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई महीनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य की वित्तीय स्थिति के लिए बेहद जरूरी है और केंद्र को शीघ्र कदम उठाना चाहिए।

    Also Read : IIT पटना में 14वें इंटर-IIT टेक मीट का उद्घाटन, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

    and outstanding dues heat up; opposition attacks government Jharkhand Assembly: Issues of scholarships Paddy Procurement Smart Meters झारखंड विस : छात्रवृत्ति धान खरीद स्मार्ट मीटर और बकाया राशि का मुद्दा गरमाया; विपक्ष ने सरकार को घेरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में 14वें इंटर-IIT टेक मीट का राज्यपाल ने किया शुभारंभ, 2000 छात्र हुए शामिल
    Next Article गूगल ने लॉन्च किया Emergency Live Video फीचर, इमरजेंसी में अब मिलेगी तुरंत मदद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.