Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»गूगल ने लॉन्च किया Emergency Live Video फीचर, इमरजेंसी में अब मिलेगी तुरंत मदद
    Uncategorized

    गूगल ने लॉन्च किया Emergency Live Video फीचर, इमरजेंसी में अब मिलेगी तुरंत मदद

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : गूगल ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक नया सुरक्षा फीचर Emergency Live Video पेश किया है, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इस फीचर के जरिए इमरजेंसी कॉल के दौरान कंट्रोल रूम की टीम आपके फोन पर लाइव वीडियो की रिक्वेस्ट भेज सकेगी और आप चाहें तो तुरंत अपने कैमरे से लाइव वीडियो शेयर कर पाएंगे।

    गूगल के मुताबिक, अक्सर लोग इमरजेंसी में घबरा जाते हैं और सही स्थिति बता नहीं पाते। ऐसे में लाइव वीडियो से रेस्क्यू टीम रियल-टाइम में लोकेशन और स्थिति को बिल्कुल साफ-साफ देख सकेगी और तुरंत सही गाइडेंस दे पाएगी। यह वीडियो पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा और यूज़र किसी भी समय वीडियो बंद कर सकता है।

    गूगल ने बताया कि यह फीचर उसी सिस्टम पर चलता है जिस पर Emergency Location Service (ELS) काम करता है। ELS GPS, Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क की मदद से लोकेशन बेहद सटीक और तेज़ी से भेजता है।

    फीचर ऐसे करेगा काम

    • यूज़र इमरजेंसी कॉल या मैसेज करता है।

    • कंट्रोल रूम जरूरत पड़ने पर वीडियो रिक्वेस्ट भेजता है।

    • स्क्रीन पर मैसेज आते ही यूज़र एक टैप में कैमरा ऑन कर सकता है।

    • वीडियो तुरंत डिस्पैचर तक लाइव पहुंच जाता है।

    इस फीचर के लिए किसी अतिरिक्त ऐप या सेटिंग की जरूरत नहीं है।

    कहां उपलब्ध है यह फीचर?

    Emergency Live Video फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों में रोलआउट किया गया है, जिनमें शामिल हैं:

    • अमेरिका

    • जर्मनी के कुछ क्षेत्र

    • मेक्सिको के चुनिंदा रीज़न

    यह फीचर Android 8 या उससे ऊपर के स्मार्टफोन पर चलेगा, बशर्ते Google Play Services अपडेटेड हों।

    गूगल आने वाले समय में पब्लिक सेफ्टी संगठनों के साथ मिलकर इसे और देशों में उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है।

    गूगल के अन्य इमरजेंसी फीचर

    गूगल पहले ही कई सुरक्षा फीचर प्रदान करता है, जैसे Emergency Location Service, Car Crash Detection, Fall Detection और Satellite SOS। Emergency Live Video के जुड़ जाने से यह सुरक्षा इकोसिस्टम और मजबूत हो गया है।

    Also Read : झारखंड विस : छात्रवृत्ति, धान खरीद, स्मार्ट मीटर और बकाया राशि का मुद्दा गरमाया, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    Google has launched an Emergency Live Video feature which will provide immediate assistance in emergencies.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विस : छात्रवृत्ति, धान खरीद, स्मार्ट मीटर और बकाया राशि का मुद्दा गरमाया, विपक्ष ने सरकार को घेरा
    Next Article कुंदुबेड़ा में कचरा प्रबंधन प्लांट के प्रस्ताव पर भड़के ग्रामीण, कहा– हमें स्कूल चाहिए, कचरा प्लांट नहीं

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.