Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»माली में आतंकी हमले, तीन भारतीयों का अपहरण, केंद्र सरकार ने जताई चिंता
    ट्रेंडिंग

    माली में आतंकी हमले, तीन भारतीयों का अपहरण, केंद्र सरकार ने जताई चिंता

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 3, 2025Updated:July 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    माली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : अफ्रीकी देश माली में आतंकी हमलों के बीच तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया है। केंद्र सरकार ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है और माली सरकार से अपहृत भारतीयों की जल्द रिहाई की मांग की है।

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह घटना 1 जुलाई को माली के कायेस शहर में हुई। वहां डायमंड सीमेंट फैक्टरी में काम कर रहे तीन भारतीयों को हथियारबंद आतंकियों ने अगवा कर लिया। हमले का शक अल कायदा से जुड़े एक जिहादी संगठन पर जताया जा रहा है, जिसने माली के सात प्रमुख शहरों पर एक साथ हमला किया।

    सरकारी बयान के मुताबिक, बमाको स्थित भारतीय दूतावास माली के अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित कंपनी से लगातार संपर्क में है। साथ ही अपहृत भारतीयों के परिवारों से भी बातचीत की जा रही है।

    माली के समाचार पत्र ले मोन्डे की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने 1 जुलाई की सुबह कायेस, नियोनो, मोलोदो, सैंडारे, नियोरो डु साहेल, डिबोली और गोगुई जैसे सात शहरों पर हमला किया। ये क्षेत्र माली की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

    माली की सेना ने पुष्टि की है कि इन हमलों में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है। जवाबी कार्रवाई में सेना ने 80 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। माली सशस्त्र बलों के प्रवक्ता कर्नल मेजर सौलेमेन डेम्बेले ने कहा कि सेना ने प्रभावी कार्रवाई की और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

    अल कायदा से जुड़े जिहादी संगठन ने दावा किया है कि उन्होंने तीन दुश्मन बैरकों और कई सैन्य ठिकानों पर कब्जा कर लिया है। भारत सरकार ने माली सरकार से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

    Also Read : राजधानी में भोरे भोर एक्सीडेंट, दो लोगों की गई जान

    Also Read : शेयर मार्केट में निवेशकों की बल्ले-बल्ले, सेंसेक्स नई ऊंचाई पर

    Also Read : अमरनाथ यात्रा में महिला तीर्थयात्रियों की मदद के लिए CRPF ने ‘मे आई हेल्प यू’ टीम की तैनात

    आतंकी हमले केंद्र सरकार भारतीयों का अपहरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC CGL : 28 अभ्यर्थियों को एग्जाम से पहले पेपर देने के मिले सबूत
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव : BJP कार्यालय में PM मोदी के साथ CM नीतीश के पोस्टर

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.