Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तेनु-बोकारो नहर मरम्मत की निविदा प्रक्रिया दूसरी बार भी स्थगित, संवेदको में रोष
    झारखंड

    तेनु-बोकारो नहर मरम्मत की निविदा प्रक्रिया दूसरी बार भी स्थगित, संवेदको में रोष

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2023Updated:December 20, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : तेनुघाट-बोकारो नहर मरम्मत कार्य की निविदा प्रक्रिया दूसरी बार भी स्थगित कर दिया गया. निविदा प्रक्रिया रद्द कर दिए जाने से कई संवेदको में रोष भी व्याप्त है. इस संबंध में नाम न छापने की शर्त पर एक संवेदक के द्वारा बताया गया कि पिछले महीने भी प्रथम बार तेनु-बोकारो नहर मरम्मत कार्य के लिये कार्यपालक अभियंता का कार्यालय, तेनुघाट बांध प्रमंडल, तेनुघाट (बोकारो) के द्वारा अखबार में विज्ञापन निकालकर टेंडर निकाला गया था. जिसका PR नम्बर 311779, NIT नम्बर 04/2023-24 था. इस कार्य के लिए लगभग दो सौ संवेदको के द्वारा परिमाण विपत्र की ख़रीदगी के लिए आवेदन के साथ डिमांड ड्राफ्ट भी संबंधित विभाग में निर्धारित तिथि तक जमा भी कर दिया गया था, परन्तु कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से विभाग के द्वारा उस टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था. जिस कारण संवेदक उक्त कार्य का परिमाण विपत्र खरीद भी नही सके. टेंडर प्रक्रिया रद्द होने के बाद संबंधित विभाग के पास जमा किये गए डिमांड ड्राफ्ट को संवेदको को वापस लौटाया भी नही गया.

    दूसरी ओर पुनः संबंधित विभाग के द्वारा एक बार फिर से तेनु-बोकारो नहर मरम्मत कार्य के लिए अखबार में विज्ञापन के माध्यम से टेंडर निकाला गया, जिसका PR नम्बर 313323 एवं NIT नम्बर 06/2023-24 है. उक्त टेंडर के लिए भी संवेदको के द्वारा संबंधित विभाग के नाम से डिमांड ड्राफ्ट बना भी लिया गया. मंगलवार को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए संवेदक तेनुघाट बांध प्रमंडल तेनुघाट के कार्यालय प्रांगण में परिमाण विपत्र ख़रीदगी के लिए पुनः एक बार फिर अपने आवेदन एवं डिमांड ड्राफ्ट के साथ पहुंच गए, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से संबंधित विभाग के द्वारा लगातार दूसरी बार भी टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया. जानकारी के अनुसार परिमाण विपत्र ख़रीदगी के दिन कुछ विवाद हो गया था, और विवाद भी ऐसा हुआ कि मामला थाने तक जा पहुंचा. अलबत्ता ये अलग बात है कि उस विवादित मामले का बाद में समझौता कर लिया गया.

    बता दें कि तेनु-बोकारो नहर मरम्मत कार्य की निविदा को 105 ग्रुपों में बांटा गया है, जिसकी प्राक्कलित राशि लगभग पांच करोड़ रुपये की है. वहीं इस संबंध में जानकारी लेने के लिए तेनुघाट बांध प्रमंडल तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता से उनके मोबाइल नंबर  पर फोन करने पर उन्होंने फोन रिसीव नही किया.

    इसे भी पढ़ें: डॉ. सुनील चंद्र दुबे बने बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कुलपति

     

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉ. सुनील चंद्र दुबे बने बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कुलपति
    Next Article सीएम के कार्यक्रम को लेकर डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

    September 24, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.