Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»9 साल का इंतजार, कोर्ट पर है भरोसा : तारा शाहदेव
    क्राइम

    9 साल का इंतजार, कोर्ट पर है भरोसा : तारा शाहदेव

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2023Updated:September 29, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : नेशनल शूटर तारा शाहदेव मामले में शनिवार को सीबीआई कोर्ट में फैसला आना है. 26 गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज हो चुके है. वहीं इस मामले में सबूत भी कोर्ट के सामने पेश किए गए है. अब इंतजार है कोर्ट के फैसले का. वहीं कोर्ट में न्याय की गुहार लगाने वाली पीड़िता को भी इसका बेसब्री से इंतजार है. आखिर हो भी क्यों न, 9 साल के बाद फैसला जो आने वाला है. अब कोर्ट का फैसला किसके पक्ष में होगा यह तो कल ही पता चल पाएगा. इस मामले में नेशनल शूटर तारा शाहदेव से जोहार लाइव के संवाददाता विवेक शर्मा ने खास बातचीत की. इस दौरान तारा शाहदेव ने बताया कि कोर्ट के न्याय पर पूरा भरोसा है. यहीं वजह है कि कल फैसले के वक्त वह कोर्ट में मौजूद रहेंगी. देर रात तक रांची पहुंच जायेगी.

    9 साल से जारी है लड़ाई

    तारा शाहदेव का कहना है कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. लेकिन इस केस में जिस तरह से हाई प्रोफाइल लोगों ने दबाव बनाया है उसका कहीं कोर्ट के फैसले पर असर न पड़े. हालांकि उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला जो भी आए. अगर उन्हें न्याय मिलता है तो ठीक है. लेकिन न्याय नहीं मिला तो लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि 9 साल से लड़ाई इसलिए जारी है कि आरोपियों को सजा मिले. इसके लिए वे कभी पीछे नहीं हटेंगी.

    सीबीआई ने किया था टेक ओवर

    झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 2015 में इस केस को टेक ओवर किया था. इस मामले में जारी बहस पूरी हो चुकी है. सीबीआई की ओर से 25 फरवरी को गवाही पूरी कर ली गई थी. इसके बाद अदालत ने आरोपियों का बयान दर्ज किया. बयान दर्ज होने के बाद बचाव पक्ष ने अपने बचाव में गवाही दी. गवाही बंद होने के बाद मामले में बहस जारी थी, जो पूरी हो गई. मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ तीन जुलाई 2018 को आरोप गठित किया गया था. सीबीआई की ओर से 26 गवाहों को पेश किया गया है.

    धर्म परिवर्तन का लगाया था आरोप

    झारखंड की राष्‍ट्रीय शूटर तारा शाहदेव ने अपने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था. तारा का कहना था कि उसके पति ने खुद को हिंदू बताकर उसे धोखा दिया और शादी की. बाद में उस पर इस्‍लाम कबूलने का दबाव बनाया जाने लगा और ऐसा नहीं करने पर उसकी पिटाई की जाती थी और कई बार कुत्ते से भी कटवाया गया था. शाहदेव के मुताबिक, कई-कई दिनों तक उसे खाना भी नहीं दिया जाता था.

    नाम बदलकर की थी दोस्ती

    तारा ने पति रंजीत कुमार कोहली पर छद्म नाम का सहारा लेकर उससे शादी रचाने का आरोप लगाया था. जबकि उसका असली नाम रकीबुल हसन है. तारा ने कोतवाली डीएसपी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था. जिसमें उसने बताया था कि जब वह होटवार में शूटिंग की प्रैक्टिस के लिए जाती थी, तो पीली बत्ती लगे वाहन में विजिलेंस रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद (हाईकोर्ट में पदस्थापित), धनबाद डीएसपी, गढ़वा एसपी, सुजीत सिंह व रंजीत कुमार कोहली उर्फ रकीबुल हसन उसका प्रैक्टिस देखने आते थे. इस दौरान इन अधिकारियों और रंजीत कुमार कोहली ने उसके दोस्तों के साथ बातचीत शुरू कर दी. रंजीत की तारा के दो अन्य दोस्तों के साथ गहरी दोस्ती हो गई. उसी समय 14 जून को रंजीत कुमार कोहली ने उसे घर पर डिनर के लिए बुलाया. इसके ठीक एक दिन बाद 15 जून को मुश्ताक अहमद के निमंत्रण पर तारा उसके घर डिनर के लिए पहुंची. वहां रंजीत भी पहले से ही मौजूद था. उसने तारा को अंगूठी व कंगन पहना दिया और शादी की तिथि तय करने की बात कही. 20 जून को मुश्ताक की मौजूदगी में दोनों की सगाई हुई और सात जुलाई को दोनों विवाह बंधन में बंध गए.

    ऐसे हुआ मामले का खुलासा

    तारा ने कहा कि ससुराल में एक दिन मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के यहां से इफ्तार पार्टी का निमंत्रण मिला. जिसमें जनाब रकीबुल हसन खान के नाम का संबोधन था. यह कार्ड भी तारा ने कोर्ट के हवाले किया है. तारा ने बताया कि उनके बीच दरार तब पैदा हुई, जब नौ जुलाई को रंजीत 20-25 हाजी को लेकर घर पहुंच गया और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव देने लगा. इस दौरान विरोध करने पर उसके साथ  मारपीट की गई. कई बार कुत्ते से कटवाया गया, ताकि वह डर से धर्म परिवर्तन कर ले.

     

     

     

    9 years 9 साल CBI court Court Evidence Johar Live National Shooter Present ranchi tara shahdev Trust Verdict victim Wait इंतजार कोर्ट जोहार लाइव तारा शाहदेव नेशनल शूटर पीड़िता पेश फैसला भरोसा रांची सबूत सीबीआई कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल से किडनैप युवक को जामताड़ा पुलिस ने कराया मुक्त, अपहरणकर्ता फरार
    Next Article महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.