लोहरदगा में हाथी का कहर, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
Lohardaga : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भैंसमुंदो गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रही एक महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतक महिला की पहचान बेदाल टांगरा टोली निवासी कृष्णा उरांव की 22 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। पति और बच्चों के साथ गेहूं काटने गई थी जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा कुमारी मंगलवार सुबह अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने गई थी। … Read More