Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त
    बिहार

    जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Siwan : सीवान मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक की शिनाख्त धनौती थाना क्षेत्र के मकरियार गांव निवासी अनिल यादव के रूप में हुई है, जिसे शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर 5 जून को जेल भेजा गया था।

    मिली जानकारी के अनुसार अनिल यादव को मंगलवार की रात अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई और सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल सीवान सदर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान आज यानी बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।

    डॉक्टरों का बयान :

    ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि जब कैदी को अस्पताल लाया गया, तो वह पेट दर्द से कराह रहा था और उसका पेट फूला हुआ नजर आ रहा था। शुरुआती इलाज से उसकी हालत में सुधार भी दिखा, लेकिन सुबह अचानक उसकी नाड़ी की गति गिरने लगी और तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

    जेल अधीक्षक की सफाई :

    जेल अधीक्षक देवे आशीष कुमार ने मीडिया को बताया कि अनिल यादव की तबीयत पहले से ही खराब रहती थी। 8 जून को भी उसने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसका जेल में इलाज हुआ और वह ठीक होकर लौट आया था। 10 जून की रात को जब उसने फिर से पेट दर्द और सांस लेने में परेशानी की बात कही, तो उसे तुरंत अस्पताल रेफर किया गया।

    परिजनों का आरोप और मांग :

    अनिल यादव की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने इस मौत को संदिग्ध करार देते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि लापरवाही के चलते अनिल की जान गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    Also Read : शराब घोटाला मामला: विनय कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    Anil yadav Arrest Bihar news breathing problem death death during treatment death in jail Dhannoti police station Jail Administration liquor case Makariyar village Mandal Jail Police Department prisoner death Siwan siwan news Siwan Sadar Hospital stomach pain suspicious circumstances undertrial prisoner अनिल यादव इलाज के दौरान मौत कैदी की मौत गिरफ्तारी जेल प्रशासन जेल में मौत धनौती थाना पुलिस महकमा पेट दर्द बिहार समाचार मकरियार गांव मंडल कारा मौत विचाराधीन कैदी शराब मामला संदिग्ध परिस्थितियां सांस की तकलीफ सीवान सीवान न्यूज सीवान सदर अस्पताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त
    Next Article हर मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा देना हमारा लक्ष्य : DC भजंत्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.