Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या’, पोस्टमॉर्टम में मौजूद कूपर अस्पताल के स्टाफ का दावा
    मनोरंजन

    ‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या’, पोस्टमॉर्टम में मौजूद कूपर अस्पताल के स्टाफ का दावा

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल बाद, कूपर अस्पताल के एक कर्मचारी जो कि उनके पोस्टमॉर्टम के वक्त वहां मौजूद थे, ने अब दावा किया है कि बॉलीवुड एक्टर की मौत आत्महत्या से नहीं हुई, बल्कि उनकी हत्या की गई थी. हाल ही में एक साक्षात्कार में, मुंबई स्थित कूपर अस्पताल के मुर्दाघर में काम करने वाले रूपकुमार शाह ने भी यही दावा किया था और कहा था कि अभिनेता के शरीर और गर्दन पर कई निशान थे.

    सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनकी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था. ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘जलेबी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं रिया (29) को सुशांत की मृत्यु से जुड़े मादक पदार्थ तस्करी मामले में 28 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था.

    टाइम्सनाऊ डॉट कॉम के मुताबिक शाह ने टीवी9 को बताया, ‘जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ, तो उस दौरान हमें पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल में पांच शव मिले थे. उन पांच शवों में से एक वीआईपी शव था. जब हम पोस्टमॉर्टम करने गए तो पता चला कि वह वीआईपी शव सुशांत का था और उनके शरीर पर कई निशान थे. उनकी गर्दन पर भी दो से तीन निशान थे. पोस्टमॉर्टम को रिकॉर्ड करने की जरूरत थी, लेकिन उच्च अधिकारियों को केवल शरीर की तस्वीरें लेने के लिए कहा गया था. इसलिए, हमने सिर्फ उन्हीं आदेशों का पालन किया.’

    vidh

    इतना ही नहीं, पोस्टमॉर्टम करने वाले शख्स ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों को यह सूचित करने के बावजूद कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी, उसे ‘नियमों के अनुसार’ काम करने के लिए कहा गया. शाह ने कहा, ‘जब मैंने पहली बार सुशांत के शरीर को देखा, तो मैंने तुरंत अपने वरिष्ठों को सूचित किया कि मुझे लगता है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक हत्या है. मैंने उनसे यहां तक ​​कह दिया कि हमें नियम के मुताबिक काम करना चाहिए. हालांकि, मेरे वरिष्ठों ने मुझसे कहा कि जितनी जल्दी हो सके तस्वीरें खींचो और शव पुलिस को दे दो. इसलिए हमने पोस्टमॉर्टम रात में ही किया.’

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता, खेल सचिव ने गुब्बारा उड़ाकर किया उद्घाटन
    Next Article टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.