Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता, खेल सचिव ने गुब्बारा उड़ाकर किया उद्घाटन
    खेल-सिनेमा

    मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता, खेल सचिव ने गुब्बारा उड़ाकर किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता का उद्घाटन पर्यटन, कला- संस्कृति, खेलकूद युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार ने किया. इस अवसर पर श्री कुमार ने गुब्बारा भी उड़ाया. कार्यक्रम में खेल निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा, उपनिदेशक साझा देवशंकर दास, खेल परामर्शी देवेंद्र कुमार सिंह के अलावे सभी जिले के खेल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे.

    अपनी मेहनत से मुकाम तक पहुंच रहे खिलाड़ी : दास

    उद्घाटन समारोह में स्वागत भाषण में उपनिदेशक साझा सह सचिव खेलकूद युवा कार्य निदेशालय के देव शंकर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता बहुत ही बड़े पैमाने पर खेला जा रहा है. इसमें पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के खिलाड़ी भाग लेते हैं. साथ ही वह अपना जौहर दिखाते हुए आज इस मुकाम पर तक पहुंचे हैं.

    खेल नीति से खिलाड़ियों को मिलेगा सहयोग : मनोज कुमार

    मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल नीति के बन जाने से खिलाड़ियों को बहुत ही सहयोग मिलेगा. डे बोर्डिंग एवं आवासीय प्रशिक्षकों से संबंधित मार्गदर्शिका भी बन गयी है, जिससे प्रशिक्षकों को भी विभाग की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी. सरकार का प्रयास है कि सभी जिलों में खेल स्टेडियम, खेल का मैदान, आवासीय सेंटर इत्यादि की व्यवस्था एवं सभी खिलाड़ियों को खेल किट एवं खेल सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. सभी प्रतिभागी लगभग 85,000 खिलाड़ियों को पूर्ण फुटबॉल किट उपलब्ध कराया गया है.

    खिलाड़ी रह चुकी हूं, इसलिए दुख-दर्द बेहतर समझती हूं : सरोजिनी लकड़ा

    निदेशक श्रीमती सरोजिनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं भी एक खिलाड़ी रह चुकी हूं और खिलाड़ियों के दुख- दर्द को समझती हूं. जितना संभव हो सके आपकी परेशानियों को मैं दूर करूंगी, ताकि आने वाले समय में आप बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सकें. साथ ही साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य एवं देश का नाम रोशन करें और अपनी पहचान बनाएं.

    पुरुष वर्ग – धनबाद जोन के विजेता टीम ने रांची जोन के उपविजेता टीम को हराया

    आज खेले गये मैच के पुरुष वर्ग में धनबाद जोन के विजेता टीम ने रांची जोन के उपविजेता टीम को 2-0 से हराया. पहला गोल धनबाद की ओर से राजकुमार मुर्मू ने 53 मिनट में अमर मुर्मू ने 62 मिनट में किया. दूसरे मैच में रांची जोन के विजेता टीम एवं धनबाद जोन के उपविजेता टीम के साथ खेला गया. दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर मैच को ड्रॉ किया. रांची की ओर से 44 मिनट में राजवंश एवं धनबाद की ओर से राहुल कुमार ने सातवें मिनट में गोल किया.

    महिला वर्ग- दो मैच हुए, पहले मैच में रांची ने धनबाद को हराया

    मंदिर मैदान में भी दो महिला वर्ग के मैच खेले गये. पहला मैच रांची जोन के विजेता एवं धनबाद जोन के विजेता टीम के साथ खेला गया. जिसमें रांची जोन के विजेता टीम ने धनवाद टीम के उपविजेता टीम को 2-0 से हराया. रांची की ओर से पूनम कुमारी ने 35 मिनट में एवं सोनी कुमारी ने 48 मिनट में गोल कर अपनी टीम को विजय दिलायी, जबकि दूसरा मैच इसी मैदान में धनबाद जोन के विजेता एवं रांची जोन के उपविजेता के साथ खेला गया मैच गोल रहित रहा, अभी मैच जारी है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतीन दिवसीय 32 वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता 27 से, तैयार है झारखंड
    Next Article ‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या’, पोस्टमॉर्टम में मौजूद कूपर अस्पताल के स्टाफ का दावा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.