Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 25, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड की बेटियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस एशियन हॉकी 5s चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है. मस्कट में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने कजाकिस्तान को 8-1 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया. इस जीत की सबसे बड़ी नायिका झारखंड की पुष्पा मांझी रहीं, जिन्होंने हैट्रिक जमाई और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं.

    झारखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

    मैच की शुरुआत में ही झारखंड की संदीपा कुमारी ने पांचवें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला. इसके बाद पुष्पा मांझी ने छठे, आठवें और आठवें मिनट में लगातार तीन गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और भारत को मजबूत बढ़त दिला दी. झारखंड की ही श्रुति कुमारी ने 16वें मिनट में गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया.
    भारतीय टीम के लिए कप्तान दिया ने दो गोल किए, जबकि नौशीन नाज ने एक गोल दागा. इस तरह भारत ने कजाकिस्तान को 8-1 से एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी.

    टूर्नामेंट में झारखंड का दबदबा

    इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम अब तक सात मैच खेल चुकी है. इनमें चार मैचों में झारखंड की खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला है. संदीपा कुमारी को तीन मुकाबलों में यह सम्मान मिला, जबकि सेमीफाइनल में पुष्पा मांझी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यह झारखंड की बेटियों के लगातार शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है.

    फाइनल में चीन से भिड़ंत

    कोच रानी और मैनेजर प्रबल पांडेय के मार्गदर्शन में भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय में दिखी है. दूसरे सेमीफाइनल में चीन की जीत के बाद अब विमेंस एशियन हॉकी 5s चैंपियनशिप का फाइनल भारत और चीन के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

    Also Read : एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    हॉकी झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर
    Next Article झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ड्रोन पर रोक, सिर्फ अधिकृत ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने कहा – देवेंद्र महतो से मिलने से रोक रही है सरकार

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ड्रोन पर रोक, सिर्फ अधिकृत ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.