Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 26, 2026Updated:July 26, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Rahul Gandhi
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर सीधा और तीखा सवाल उठाया है कि आखिर छात्रों पर लेथल फोर्स यानी घातक बल इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया?

    लिखे पत्र में राहुल गांधी कहते हैं, ‘’हमारे छात्र एक निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे. उनकी बात सुनने के बजाय, सुरक्षा बलों ने घातक हथियारों और आंसू गैस सहित अंधाधुंध बल का प्रयोग करते हुए उन पर हमला किया. सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. महिला छात्राओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा छेड़छाड़ की गई, जिसमें जानबूझकर उनके निजी अंगों को निशाना बनाया गया.’’

    वो आगे लिखते हैं, ‘’सबसे चौंकाने वाली बात घातक पैलेट गन का इस्तेमाल है. मीडिया और सोशल मीडिया की रिपोर्टों में साफ दिख रहा है कि लोगों को, जिसमें एक पत्रकार भी शामिल है, गंभीर चोटें आई हैं. मैं 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब से मिला, जो पैलेट गन से गोली लगने के कारण गंभीर पीड़ा में है और उसकी एक आँख जाने की आशंका है.’’

    राहुल गांधी ने पत्र में क्या-क्या पूछा?

    ‘’दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल अंततः आपको ही जवाबदेह हैं, इसलिए मैं पूछता हूँ: पहला, गृह मंत्री के नाते, क्या आपने छात्रों के खिलाफ पैलेट गन सहित घातक बल के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी? अगर नहीं, तो किसने दी? दूसरा, जो सादे कपड़ों में लोग छात्रों को लाठियों से पीटते दिखे, क्या वे पुलिसकर्मी हैं या स्वयंसेवक? उनकी तैनाती की मंजूरी किसने दी?’’

    राहुल गांधी कहते हैं, ‘’शांतिपूर्ण प्रदर्शन किसी भी लोकतंत्र के लिए बेहद ज़रूरी है. प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा करना और संवाद के ज़रिए उनकी शिकायतों का समाधान निकालना सरकार की ज़िम्मेदारी है. इस तरह की क्रूर हिंसा हर मर्यादा को तोड़ती है, और इसने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया है. युवा और छात्र, जो हमारे देश का भविष्य हैं, जवाब और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. उनकी आवाज़ ज़रूर सुनी जाएगी.’’

    संसद मार्च के दौरान चलाई गई थी पैलेट गन

    बता दें, 20 जुलाई को जब बड़ी संख्या में छात्र संसद की ओर मार्च करने के लिए निकले, तो पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स यानी RAF ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी और लाठीचार्ज किया. इतना ही नहीं, कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की भी बात सामने आई है.

    दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन के इस्तेमाल से साफ इनकार किया है. लेकिन कई अस्पतालों से आई रिपोर्टों और घायल छात्रों के बयानों ने पुलिस के इस दावे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सफदरजंग अस्पताल में एक पत्रकार के शरीर पर भी पैलेट जैसे घाव पाए गए, जिससे इस मामले ने और तूल पकड़ लिया.

    इस झड़प में सबसे गंभीर मामला सामने आया 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब का. सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने उसकी आंख से कई मेटल पैलेट निकाले. डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी दाईं आंख की रोशनी वापस लौटने की संभावना महज 1 प्रतिशत है, यानी लगभग न के बराबर.

     

    Also Read : टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    AmitShah CJP Latest Letter Protest rahulgandhi trensy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.