Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहड़ से जुड़ी एक इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा का विषय बन गई है. सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अर्चिता ने धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जाहिर की और इसे लेकर पोस्ट किया.

    अर्चिता की पोस्ट इसलिए भी चर्चा में आ गई, क्योंकि वह भुवनेश्वर से बीजेपी की लोकसभा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी हैं. ऐसे में एक वरिष्ठ बीजेपी नेता के इस्तीफे पर उनकी कथित सार्वजनिक प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है

    पोस्ट डिलीट करने के दबाव का भी दावा

    सोशल मीडिया पर वायरल दावों के अनुसार, अर्चिता ने बाद में एक और इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की. अर्चिता ने बाद में दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान के PA ने उनकी मां और भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी से संपर्क कर उनसे वह स्टोरी डिलीट करने को कहा था. हालांकि, अर्चिता ने स्टोरी डिलीट करने के बजाय एक और स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर स्टोरी हटाने के लिए किए गए अनुरोध का जिक्र किया.

    अर्चिता से पहले यशस्विनी राजे सिंह भी सार्वजनिक रूप से भाजपा की आलोचना कर चुकी हैं. अब अर्चिता सचिन राहड़ द्वारा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सार्वजनिक रूप से खुशी जताने को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है.

    वायरल दावे के मुताबिक, अर्चिता ने कथित तौर पर पोस्ट हटाने के बजाय इस पूरे घटनाक्रम का जिक्र अपनी दूसरी स्टोरी में किया.

    कौन हैं अर्चिता सचिन राहड़?

    अर्चिता सचिन राहड़ बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी हैं. इससे पहले अर्चिता अपनी शादी के कारण 2025 चर्चा में आयी थी. अर्चिता की शादी आईएएस अधिकारी सचिन राहड़ से हुई थी.

    धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्यों बढ़ी चर्चा?

    धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय में हुआ जब NEET-UG 2026 को लेकर विवाद और छात्रों के विरोध के बीच केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ रहा था. इस्तीफे के बाद छात्र संगठनों और प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने इसे अपनी मांगों की जीत के तौर पर देखा.
    इसी राजनीतिक माहौल के बीच बीजेपी सांसद की बेटी की ओर से धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे का कथित तौर पर स्वागत किए जाने की खबर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

    कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे बीजेपी के भीतर संभावित गुटबाजी और नेताओं के बीच मतभेद से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, अर्चिता की पोस्ट का किसी राजनीतिक गुट या संगठन से सीधा संबंध होने का कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है. इसी तरह, यह भी प्रमाणित नहीं है कि उनकी पोस्ट उनकी मां अपराजिता सारंगी की राजनीतिक राय को दर्शाती है.

    Also Read : टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    अर्चिता सचिन राहड़ भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?
    Next Article खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026
    क्राइम

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.